विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2019

BJP विधायक की बेटी ने दलित युवक से शादी के बाद बताया जान का खतरा, VIDEO जारी कर कहा- पापा आप चैन से राजनीति कीजिए

बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से विधायक राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra) उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार से शादी की

Also Read in
प्रतीकात्मक फोटो.
  • साक्षी और अजितेश कुमार की शादी का वीडियो वायरल हो गया
  • साक्षी ने एक अन्य वीडियो में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई
  • पिता से कहा कि उसे चैन से रहने दें और वे चैन से राजनीति करें
बरेली:

भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक की बेटी ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा है कि उसे और उसके पति को पिता से जान का खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए.बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो बुधवार को वायरल किया. उसके बाद जारी एक अन्य वीडियो में उसने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि उसे उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है. ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाए. साक्षी ने आरोप लगाया कि ये सभी लोग मिलकर उसकी और उसके पति की हत्या करना चाहते हैं. साक्षी ने बरेली के सांसद, विधायकों और मंत्रियों से अपील की है कि वे उसके पिता, भाई और पिता के सहयोगी की मदद न करें.

तेज प्रताप यादव ने CM नीतीश कुमार से की और सुरक्षा की मांग, कहा- मैं सड़क पर चलने से डरता हूं, कोई किसी को भी मार सकता है, रोजाना मर्डर हो रहा है

बरेली के डीआईजी आर के पांडेय ने बताया कि साक्षी मिश्रा की दलित युवक अजितेश कुमार से विवाह की सूचना वायरल वीडियो से मिली है. पांडेय ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि साक्षी और अजितेश को सुरक्षा दी जाए. पांडेय ने बताया कि दंपति ने अभी तक यह सूचित नहीं किया है कि उनका पता ठिकाना कहां है. उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कहां भेजी जाए.

'तमंचे पर डिस्को' का VIDEO वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक को पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, हो सकता है निष्कासन

साक्षी ने वायरल वीडियो के माध्यम से अपने पिता से कहा है कि उसे चैन से रहने दिया जाए और वह चैन से राजनीति करें. साक्षी ने यह भी धमकी दी है कि यदि उसकी और पति की हत्या की गई तो वह उन्हें भी फंसा देगी.

VIDEO : बीजेपी एमएलए का तमंचे पर डिस्को

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA Rajesh Mishra, MLA's Daughter Sakshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com