विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2019

विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी की शादी में आया नया मोड़, अब पुजारी ने कहा...

उत्तर प्रदेश के बरेली बिथरी चौनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी के प्रेम विवाह मामले में नया मोड़ आ गया है. 

विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी की शादी में आया नया मोड़, अब पुजारी ने कहा...
विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी ने वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया था.
  • साक्षी-अजितेश की शादी में आया नया मोड़
  • महंत ने शादी के प्रमाण-पत्र को फर्जी बताया
  • विधायक पप्पू भरतौल की बेटी हैं साक्षी
प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश के बरेली बिथरी चौनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी के प्रेम विवाह मामले में नया मोड़ आ गया है. जिस मंदिर में दोनों की शादी हुई है, वहां के महंत परशुराम सिंह ने प्रमाण-पत्र को फर्जी बताया है. अति प्राचीन राम जानकी मंदिर के महंत परशुराम सिंह ने इस विवाह की जानकारी से ही इनकार करते हुए शादी के प्रमाण-पत्र को ही फर्जी करार दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले में कानूनी मदद लेंगे. मंदिर के महंत परशुराम सिंह ने बताया कि उनके मंदिर में न शादी होती है और न ही ऐसा कोई प्रमाण-पत्र जारी होता है. उन्होंने आचार्य विश्वपति जी शुक्ल के बारे में जानकारी से साफ इनकार किया. उन्होंने कहा कि इस मंदिर का नाम बदनाम किया जा रहा है, और इस बारे में वह कानूनी मदद लेंगे. 

mg6jg3ko

आपको बता दें अनुसूचित जाति के युवक से शादी करने के बाद बरेली के भाजपा विधायक की बेटी साक्षी और उसके पति ने उच्च न्यायालय की शरण ली है. अदालत में साक्षी ने अपनी व अपने पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है. इन दोनों की तरफ से उच्च न्यायालय में अपने विवाह का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया गया है, जिसमें प्रयागराज के बेगम सरयू स्थित अति प्राचीन राम जानकी मंदिर में विवाह होने और वहीं से प्रमाण-पत्र प्राप्त होने की जानकारी दी गई है. इस प्रमाण-पत्र पर साहित्याचार्य कर्मकांड विशेषज्ञ आचार्य विश्वपति जी शुक्ल का नाम दर्ज है. बता दें कि बरेली के बिथरी चौनपुर के भाजपा विधायक की बेटी साक्षी दो जुलाई को घर छोड़कर प्रेमी अजितेश के साथ चली गई थी. चार जुलाई को दोनों ने प्रयागराज में एक मंदिर में शादी कर ली.  

BJP MLA की बेटी ने Video जारी कर बताया था जान का खतरा, विधायक पापा ने दिया ये जवाब

इसके चार दिन बाद साक्षी ने अजितेश के साथ दो वीडियो वायरल किए, जिसमें उसने खुद को जान का खतरा बताया और सुरक्षा मांगी. वीडियो में यह भी कहा गया है कि यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार पप्पू भरतौल और उनके कुछ सहयोगी होंगे. इस मामले में विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने हालांकि कहा है कि "बेटी बालिग है, उसे फैसला लेने का अधिकार है. मैंने या मेरे किसी समर्थक ने कोई धमकी नहीं दी. बेटी चाहे जहां रहे, खुश रहे." 

Video: बीजेपी विधायक की बेटी ने की दलित युवक से शादी, कहा- पापा से जान का खतरा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA Rajesh Mishra, MLAs Daughter Sakshi, Pappu Bhartaul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com