विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2019

बीजेपी नेता ओम बिरला का लोकसभा स्पीकर बनना लगभग तय, विपक्ष ने नहीं किया उम्मीदवारी का विरोध

बीजेपी नेता और कोटा से सांसद ओम बिरला लोकसभा के अगले स्पीकर होंगे. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है. उन्होंने नॉमिनेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.

Also Read in
ओम बिरला (फाइल फोटो)
  • बीजेपी नेता और सांसद ओम बिड़ला हो सकते हैं लोकसभा स्पीकर
  • बिड़ला की पत्नी ने कैबिनेट को दिया धन्यवाद, कहा- हमारे लिए गर्व का पल
  • 2 बार सांसद और कोटा से 4 बार विधायक रहे हैं ओम बिड़ला
नई दिल्ली:

बीजेपी नेता और कोटा से सांसद ओम बिरला (OM Birla) लोकसभा के अगले स्पीकर होंगे. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है. उन्होंने नॉमिनेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. एनडीए के सभी सदस्यों ने भी नॉमिनेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. वाईएसआर कांग्रेस ने भी उनके समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं. वहीं विपक्ष ने उनकी उम्मीदवारी का विरोध नहीं किया है. कांग्रेस, बीजेडी और कई पार्टियां उनके पक्ष में है. चुनाव एकमत से होगा. हालही में हुए लोकसभा चुनावों में बिरला ने कोटा में कांग्रेस उम्मीदवार रामनारायण मीणा को 2.5 लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था. ओम बिरला 2 बार सांसद रहे हैं और कोटा से 3 बार विधायक रहे हैं.

कुछ ऐसा है ओम बिरला के छात्र नेता से सांसद तक का सफर, जानिए 10 बातें

उन्हें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) का बहुत करीबी माना जाता है. वह बीजेपी (BJP) युवा मोर्चा में भी रहे हैं और उन्होंने राजस्थान में पार्टी का पुनर्गठन किया था. इस मौके पर ओम बिरला की पत्नी अमिता बिरला ने कहा, 'यह हमारे लिए बहुत खुशी और गर्व का पल है. हम कैबिनेट के आभारी है कि उन्होंने ओम बिरला को चुना.'  

दिल्ली: मुखर्जी नगर में फिर हुआ हंगामा, अकाली दल के विधायक और पत्रकार से हाथापाई, देखें VIDEO

बता दें कि सुमित्रा महाजन लोकसभा की आखिरी स्पीकर थीं. उन्होंने घोषणा की थी कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और बीजेपी इंदौर से किसी को भी चुनाव लड़ाने के लिए स्वतंत्र है.    

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, OM Birla, Lok Sabha Speaker, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com