विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2020

दीपिका पादुकोण के JNU पहुंचने पर बोले BJP नेता- हिरोइन को तो मुंबई में डांस करना चाहिए, कैम्पस क्यों गईं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने के बाद शुरू हुआ विवाद शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी नेता गोपाल भार्गव का दीपिका पादुकोण को लेकर एक बयान सामने आया है.

दीपिका पादुकोण के JNU पहुंचने पर बोले BJP नेता- हिरोइन को तो मुंबई में डांस करना चाहिए, कैम्पस क्यों गईं
JNU कैंपस में हुई हिंसा के बाद दीपिका पादुकोण ने की थी घायल स्टूडेंट्स से मुलाकात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने के बाद शुरू हुआ विवाद शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी नेता गोपाल भार्गव का दीपिका पादुकोण को लेकर एक बयान सामने आया है. मध्य प्रदेश में बीजेपी के नेता गोपाल भार्गव ने दीपिका पादुकोण का नाम लिए बगैर ही कहा कि हिरोइन को तो अपना डांस करना चाहिए मुंबई में बैठ के. जेएनयू में क्यों जाना चाहिए था उसको, भार्गव ने कहा कि मेरे समझ में नहीं आ रहा, इस प्रकार के दर्जनों लोग हो गए हैं जो एक्टिविस्ट, आर्टिस्ट कहलाते हैं.

दीपिका पादुकोण के JNU जाने पर बोले कन्हैया कुमार - कैंपस आने से पहले तक वह देशभक्त थीं लेकिन अब...

गोपाल भार्गव से पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र शेखावत भी दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. गजेंद्र शेखावत ने कहा कि न सिर्फ फिल्म कलाकार बल्कि कई राजनीतिक दलों के नेता भी भारतीय सभ्यता और देवी-देवताओं का अपमान कर चुके हैं. यह उन लोगों के साथ खड़े होते हैं जो आतंकवादियों के लिए नारे बोलते हैं, देश को तोड़ने वाले नारे बोलते हैं. उन्होंने कहा कि यह तबका 'अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं' और 'भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह' जैसे लोगों के साथ खड़ा होकर, खुद को प्रगतिवादी मानता है. देश अब ऐसे लोगों को पहचान चुका है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक', CM ने दी जानकारी

जेएनयू हिंसा के बाद फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के कैंपस जाकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात के बाद बीजेपी पार्टी के समर्थकों ने उनकी फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार का ऐलान किया है.

Video:दीपिका का 'स्किल इंडिया' प्रोमो हटने के पीछे वजह क्या?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU Violence, Deepika Padukone, Gopal Bhargav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com