विज्ञापन

किंग का पहला गाना रिलीज, SRK और दीपिका का रोमांस, अरिजीत सिंह और Ed Sheeran की जादुई आवाज 

शाहरुख खान के 61वें बर्थडे पर'किंग' फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हो गया है, जिसमें SRK- दीपिका पादुकोण का रोमांस और Ed Sheeran और अरिजीत का क्रॉसओवर देखने लायक है.  

किंग का पहला गाना रिलीज, SRK और दीपिका का रोमांस, अरिजीत सिंह और Ed Sheeran की जादुई आवाज 
शाहरुख खान का 61वें बर्थडे, किंग का पहला गाना हुआ रिलीज
YouTube

शाहरुख खान 2 नवंबर यानी आज अपना 61वां जन्मदिन बना रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने देर रात अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज कर दिया है. सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का ये गाना धूम मचा रहा है, जिसमें एक बार फिर पर्दे पर यह जोड़ी रोमांस करती हुई नजर आ रही है. लेकिन इसमें एक और खास बात यह है कि इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया. जबकि हॉलीवुड सिंगर एड शीरन ने खास रैप गाया है. इस क्रॉसओवर को देखकर फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इसके अलावा गाने में शाहरुख खान अपनी फिट, शर्टलेस बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं किंग का पहला गाना तू मिल जाए. 

किंग का पहला गाना

किंग के पहले गाने तू मिल जाए के म्यूजिक वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान के डायलॉग से होती है, जिसमें वह कहते हैं, "मैं कातिल नहीं, आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका है और वो आशिक ही क्या जो दिल न चीर दे." हालांकि इसके विजुअल्स 'पठान' फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' से काफी मिलते-जुलते लगते हैं. यह एक जोशीला रोमांटिक डांस ट्रैक है, जिसमें अरिजीत सिंह और एड शीरन एक साथ आए हैं. इस गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है. जबकि बोल कुमार ने लिखे हैं, कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया ने की है, और अंग्रेजी रैप एड शीरन ने लिखा है.  

ये भी पढे़ं- लता मंगेशकर का पहला गढ़वाली गाना, उत्तराखंड की लोक संस्कृति से स्वर कोकिला को जोड़ा, आज भी पहाड़ों में गूंजती है आवाज

किंग के बारे में 

अपकमिंग फिल्म 'किंग' का पहला गाना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है. वहीं बताया है कि फिल्म 24 दिसंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे कई जाने-माने एक्टर्स अहम किरदार में नजर आएंगे. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तथा मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'किंग' की टक्कर हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे के साथ होगी. 

सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान की जोड़ी

'पठान' के बाद, यह फिल्म शाहरुख खान और निर्देशक-निर्माता सिद्धार्थ आनंद के बीच दूसरा सहयोग है. यह एक शानदार, हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जो स्टाइल, करिश्मा और रोमांच को एक नए स्तर पर ले जाती है. यह सिद्धार्थ आनंद की अब तक की सबसे बड़ी 'मास' फिल्म होने वाली है, जो उनकी सिग्नेचर एक्शन-स्टोरीटेलिंग को एक बिल्कुल नए आयाम पर ले जाएगी. 

ये भी पढे़ं- 27 साल पुराना गाना, अमिताभ बच्चन ने 30 साल छोटी हीरोइन संग किया रोमांस, कुमार सानू-अनुराधा का सुपरहिट सॉन्ग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
King, King Songs, Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, Arijit Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com