बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बार-बार 'झूठ बोलने' और सेना का 'अपमान' करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान चीन ने भारत की 43,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा जमाया. पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितने झूठ बोले लेकिन उनके परिवार पर लगा 'कलंक' कभी नहीं मिट सकता. इसलिए, चीन और पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाली पार्टी उसे कोई नसीहत न दे. पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, 'राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलकर भारत की सेना का अपमान कर रहे हैं. डोकलाम के बाद, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद, बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद, हर बार सेना ने अपने पराक्रम से भारत को विजय दिलाई.' उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लेकिन हर बार भारतीय सेना का 'मनोबल' गिराने के लिए सेना का 'अपमान' करने का दुस्साहस करते हैं.
भले ही मेरा करियर खत्म हो जाए, झूठ नहीं बोलूंगा : चीन को लेकर बोले राहुल गांधी
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा, 'फिर एक बार हमारे 20 जवानों ने भारत की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपनी जान दे दी. इन कुर्बानियों का राहुल गांधी बार-बार अपमान करने का साहस कर रहे हैं.' राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों के दौरान भारत को चीन के हाथों 43,000 वर्ग किलोमीटर जमीन गंवानी पड़ी. उन्होंने कहा, 'अगर आप में थोड़ी भी शर्म बची है तो भारत की भूमि सरेंडर करने के लिए आपकी पार्टी के अध्यक्ष, आपके नेतृत्व को देश की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए.'
चीन द्वारा भारत की भूमि पर कब्जा किए जाने संबंधी आंकड़े प्रस्तुत करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'ये आपके परिवार का इतिहास है. आप जितने भी झूठ बोलेंगे आपके परिवार पर जो कलंक है, वो नहीं मिट सकता. इसलिए चीन के सामने, पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाली पार्टी हमें कोई नसीहत न दे.' उन्होंने कहा कि भारत की सार्वभौमिकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है. उन्होंने कहा, 'हर इंच भारत की भूमि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुरक्षित है. भारत की सेना का अपमान करना राहुल गांधी छोड़ दें.' इससे पहले, राहुल गांधी ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध की पृष्ठभूमि में को कहा कि वह चीन की घुसपैठ पर झूठ नहीं बोलने वाले हैं, चाहे उनका राजनीतिक जीवन ही क्यों न खत्म हो जाए.
क्या सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस वापस लेगी याचिका? राजस्थान संकट पर पार्टी में एक राय नहीं
साथ ही उन्होंने कहा कि चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में घुसपैठ को नकारने और इस विषय पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हैं. राहुल गांधी के इस बयान को 'हास्यास्पद' बताते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'उनका करियर बहुत पहले ही खत्म हो चुका है. 2019 में ही आपका राजनीतिक ‘सनसेट' (सूर्यास्त) हो गया है. आप केवल कांग्रेस पार्टी के भविष्य को खत्म करने का लक्ष्य लेकर आगे चल रहे हैं और इसके अलावा राहुल गांधी को हम बहुत गंभीरता से नहीं लेने वाले हैं.' राव ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं देखती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं