विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2011

24 घंटे का सत्याग्रह करेगी बीजेपी : गडकरी

गडकरी ने कहा कि रामलीला मैदान में आधी रात को पुलिस की की जो बर्बरतापूर्ण कार्रवाई हुई है वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आधी रात को पुलिस की की जो बर्बरतापूर्ण कार्रवाई हुई है वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला दिन है। साथ ही गडकरी ने कहा कि यह सब कुछ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर किया गया। लखनऊ में पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान गडकरी ने कहा, "भ्रष्टाचार और कालेधन के मुद्दे पर शांतिपूर्ण ढंग से अनशन कर रहे निहत्थे लोगों पर पुलिस ने अत्याचार किया और यह सब मनमोहन और सोनिया के कहने पर किया गया।" उन्होंने कहा कि भाजपा इस पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है। गडकरी ने कहा कि लोकतांत्रिक मार्ग से अनशन करना प्रत्येक व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन पुलिस ने इसे कुचलने का प्रयास किया। इस घटना ने वर्ष 1975 के आपातकाल और जलियावालां बाग कांड की याद ताजा कर दी है। गडकरी ने कहा, "इस कार्रवाई के विरोध में भाजपा आज 24 घंटे के सत्याग्रह का आयोजन करेगी और यह देश भर में किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख नेता शाम को दिल्ली में राजघाट पर 24 घंटे के सत्याग्रह पर बैठेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नितिन गडकरी, भारतीय लोकतंत्र, इतिहास, काला दिन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com