विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2018

RBI की रिपोर्ट पर विपक्ष के आरोपों पर BJP का पलटवार, सरकार ने गिनाए नोटबंदी के ये 5 फायदे

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, पीएम मोदी ने 2017 में स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में लंबे-चौड़े दावे किए थे कि व्यवस्था में तीन लाख करोड़ रुपये वापस आ रहे हैं! मोदीजी, क्या आप इस झूठ के लिए अब माफी मांगेंगे?"

RBI की रिपोर्ट पर विपक्ष के आरोपों पर BJP का पलटवार, सरकार ने गिनाए नोटबंदी के ये 5 फायदे
फाइल फोटो
नई दिल्ली:
  1. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस नोटबंदी के मुद्दे पर देश को ‘भ्रमित’ कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस कदम से बैंकों में काला धन जमा हुआ, आयकर संग्रह में वृद्धि हुई, मुखौटा कंपनियों पर कार्रवाई की गई और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिला. 
  2. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि नवम्बर 2016 में की गई नोटबंदी के कारण काले धन का पता मिला और सरकार को 18 लाख से अधिक संदिग्ध बैंक खातों को जांच के तहत लाने के लिए प्रेरित किया.     
  3. 3- 2.09 लाख से अधिक आयकर नहीं भरने वाले लोगों ने अपनी रिटर्न दाखिल की और कर संग्रह में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई. पांच लाख से अधिक मुखौटा कंपनियां बंद हो गईं. 
  4. आर्थिक मामलों के सचिव एस सी गर्ग ने कहा कि नोटबंदी से कालाधन पर अंकुश, आतंकवादियों को वित्त पोषण, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना तथा नकली नोट को समाप्त जैसे मकसद पूरे हुए हैं.  
  5. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मुझे लगता है कि नोटबंदी ने अपने उद्देश्य को व्यापक रूप से काफी हद तक हासिल किया है.’ सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि देश में अब कहीं भी नकदी की कमी नहीं है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Opposition Party, Congress, Mamta Banerjee, Demonetisation, Notebandi, RBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com