दूरदर्शन पर प्रसारित हुए लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ने मंगलवार को मेरठ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया. इस दौरान गोविल के साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) भी मौजूद रहे.
मौर्य ने संवाददाताओं से कहा, "अरुण गोविल जी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. यहां आज कार्यकर्ताओं और जनता में जबर्दस्त विश्वास है कि भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट और पूरे देश में 400 सीट जीतने का लक्ष्य प्राप्त करेगी."
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
इस सवाल पर कि वह भाजपा का मुकाबला किस पार्टी से मानते हैं, मौर्य ने कहा, "हमारे हिसाब से कोई मुकाबले में नहीं है."
उन्होंने दावा किया, "विपक्ष कहीं है ही नहीं. समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस में घमासान है. हमारी तैयारी 2024 से लेकर 2047 तक के लिये है."
अरुण गोविल ने इस अवसर पर कहा कि वह भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उसने उन पर विश्वास करके मेरठ से प्रत्याशी बनाया. उन्होंने कहा कि उन्हें बड़े पैमाने पर जनसमर्थन मिल रहा है.
यह भी पढ़ें : "तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा": उत्तराखंड में रैली में प्रधानमंत्री मोदी
यह भी पढ़ें : रायबरेली या अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वरुण के मैदान में उतरने से जुड़े सवाल का मेनका गांधी ने दिया जवाब
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं