विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2018

रॉबर्ट वाड्रा पर बीजेपी का वार, टैक्स चोरी करने का आरोप

बीजेपी ने पहले इमरजेंसी के मुद्दे पर कांग्रेस को कोसा और अब रॉबर्ट वाड्रा के बहाने राहुल गांधी पर निशाना साधा

रॉबर्ट वाड्रा पर बीजेपी का वार, टैक्स चोरी करने का आरोप
बीजेपी ने रॉबर्ट वाड्रा पर टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया है.
  • रॉबर्ड वाड्रा पर 2010-11 में टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया
  • कांग्रेस खुलकर रॉबर्ट वाड्रा के साथ खड़ी हो गई
  • कांग्रेस ने कहा, नीरव मोदी-चौकसी और माल्या से ध्यान भटकाने की कोशिश
नई दिल्ली: बीजेपी ने रॉबर्ड वाड्रा पर 2010-11 में टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया है. पार्टी ने राहुल गांधी से इस मामले में जवाब मांगा है जबकि कांग्रेस खुलकर रॉबर्ट वाड्रा के साथ खड़ी हो गई है. 

रॉबर्ट वाड्रा फिर से सुर्खियों में हैं. बीजेपी ने बुधवार को उन पर टैक्स चौरी का आरोप लगाते हुआ दावा किया कि उन्होंने 2010-11 के अपने रिटर्न में असली कमाई नहीं दिखाई. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा,  "वाड्रा गोरखधंधे में लगे थे. 2010-11 में रॉबर्ट वाड्रा ने असेसमेंट के आधार पे दिखाया था कि उनकी आमदनी मात्र 37 लाख रुपये थी और अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पाया है की 43 करोड़ रुपये उनकी आमदनी थी. उन्‍होंने कहा कि हम राहुल गांधी जी से पूछना चाहते हैं कि रॉबर्ट वाड्रा जिस प्रकार से इनकम टैक्स की चोरी कर रहे थे, इस पर उनका क्या कहना है.

कांग्रेस ने जवाब देने में देरी नहीं की.पार्टी ने रॉबर्ट वाड्रा का बचाव करते हुए कहा कि आईटी विभाग बीजेपी के दबाव में रॉबर्ट वाड्रा पर restrospective tax लगा रहा है. ये नीरव मोदी-मेहुल चौकसी और विजय माल्या जैसे विवादों से ध्यान भटकाने की कोशिश है. रॉबर्ट वाड्रा ने कुछ भी गलत नहीं किया है, उसे जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है. 

VIDEO : वाड्रा को नोटिस, निशाने पर राहुल

साफ है...इनकम टैक्स विभाग की इस पहल से बीजेपी को राहुल गांधी पर निशाना साधने का एक नया मौका मिल गया है, जबकि कांग्रेस पूरी तरह रॉबर्ट वाड्रा के बचाव में खड़ी दिख रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robert Vadra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com