- कुलदीप सेंगर निकालने के बाद प्रियंका ने कसा तंज
- 'BJP ने माना कि उसने 'अपराधी' को ताकत दे रखी थी'
- उन्नाव रेप का आरोपी है विधायक कुलदीप सेंगर
उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर (Kuldeep Sengar) को पार्टी से निकाल दिया. उन्नाव रेप के आरोपी कुलदीप सेंगर पार्टी से पहले ही निलंबित चल रहे थे. कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकालने को लेकर कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमलावर रही, जिसके बाद BJP को यह फैसला लेना पड़ा. कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी इसे लेकर बीजेपी पर लगातार हमला बोल रही थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

प्रिंयका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि आखिरकार सत्तारूढ़ पार्टी ने मान लिया कि उसने एक 'अपराधी' को ताकत दे रखी थी. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'सुप्रीम कोर्ट की आभारी हूं कि उसने उत्तर प्रदेश में 'जंगलराज' का संज्ञान लिया.' उन्होंने लिखा, 'इस बीच, भाजपा ने आखिरकार मान लिया कि उसने एक अपराधी को ताकत दी थी और खुद को सही करने एवं एक युवती के लिए न्याय की दिशा में बढ़ने के लिए कुछ कदम उठाया.'

इससे पहले आज ही प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा था. प्रियंका गांधी ट्वीट कर बाराबंकी में एक छात्रा द्वारा पुलिस से सवाल किए जाने संबंधी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया था, 'अगर कोई रसूख वाला-बड़ा इंसान कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ हमारी आवाज सुनी जाएगी क्या? यह बाराबंकी की एक छात्रा का 'बालिका जागरूकता रैली' के दौरान यूपी सरकार से पूछा गया सवाल है." यही सवाल आज उत्तर प्रदेश की हर महिला और बच्ची के मन में है.बीजेपी जवाब दो.
What is the BJP waiting for? Why has this man not been expelled from their party even when his name is in the latest FIR in the Unnao Rape Case?#BJPSackSengar pic.twitter.com/cTpQ0HbFNT
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 29, 2019
इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर पूछा था कि भाजपा किस बात का इंतजार कर रही है और बलात्कार के आरोपी विधायक को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रही? प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट किया था, 'भाजपा किस बात का इंतजार कर रही है? पार्टी इस व्यक्ति को निकाल क्यों नहीं रही है, जबकि उसका नाम उन्नाव बलात्कार कांड में हाल में हुई दर्ज एफआईआर में भी है.' उन्होंने इस ट्वीट के साथ हैशटैग 'बीजेपी सैक सेंगर' भी लिखा यानी भाजपा सेंगर को बर्खास्त करे.
VIDEO: बीजेपी ने कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं