भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 46वें स्थापना दिवस पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक मोहन सिंह बिष्ट शामिल हुए. भाजपा के स्थापना दिवस पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की. उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार की पार्टी है और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. 21 राज्यों में एनडीए की सरकार है. हम लोग धूमधाम से स्थापना दिवस मना रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, "अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर, सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं." भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि आज का दिन काफी खास है. एक तरफ रामनवमी है तो दूसरी तरफ पार्टी का स्थापना दिवस है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राज्यसभा और लोकसभा में वक्फ बिल पारित होने पर विपक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने पर भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि विपक्ष को पहले बिल को पढ़ना चाहिए. यह वक्फ बिल गरीब मुसलमानों के हित के लिए है, इसलिए इससे किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए. भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को ढेर सारी बधाई देना चाहती हूं. भाजपा सिर्फ एक दल नहीं, बल्कि जनसेवा का एक आंदोलन बन गया है.
आज का दिन BJP कार्यकर्ताओं के लिए खास
वक्फ बिल के खिलाफ विपक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले पर भाजपा सांसद ने कहा कि वक्फ बिल गरीब मुसलमानों के लिए है. इस बिल पर चर्चा करने के बाद इसे दोनों सदनों में पास किया गया है. वे सुप्रीम कोर्ट जाते हैं तो यह उनका अधिकार है. भाजपा के स्थापना दिवस पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज का दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए काफी खास है. हर क्षेत्र में कमल खिल रहा है. 21 राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकार है. यह यात्रा अभी लंबी है और आगे काम करना है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं