असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कमजोर होने का मतलब भारत के वैश्विक नेता बनने की राह में असंख्य बाधाएं पैदा होना. भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा, तब तक भाजपा देश की सेवा करती रहेगी.
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'भाजपा के कमजोर होने का मतलब किसी व्यक्ति का कमजोर होना नहीं है. इसका मतलब एक विचारधारा और राष्ट्रीय गौरव का कमजोर होना है. भाजपा के कमजोर होने का मतलब भारत को विश्व मंच पर ले जाने के मार्ग में असंख्य बाधाएं पैदा होना है.' उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक नेता बनाने का संकल्प लेने की अपील की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
असम के मुख्यमंत्री ने कहा, 'जब तक सूरज-चांद रहेगा, भाजपा देश की सेवा करती रहेगी, मैं यही कामना करता हूं. मैं आप सभी से अपील करता हूं कि देश की सेवा में खुद को समर्पित कर दें.' उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई वर्ग पार्टी की प्रगति और मजबूती की राह को कमजोर करने की कोशिश करेंगे.
सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'सोशल मीडिया का इस्तेमाल भाजपा को बदनाम करने और कमजोर करने के लिए किया जा सकता है. इसलिए हमें सोशल मीडिया पर भी मजबूत होना चाहिए, ताकि हम लोगों तक सकारात्मक चीजें पहुंचा सकें.'
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत आकांक्षाओं से पहले राष्ट्र है और राष्ट्र हित से पहले कुछ भी नहीं आता. उन्होंने दावा किया, 'अगर भाजपा नहीं होती, तो वक्फ जैसा ऐतिहासिक कानून पारित नहीं होता. इसी तरह, अगर भाजपा नहीं होती तो अनुच्छेद 370 निरस्त नहीं होता और न अल्पसंख्यक महिलाओं को तीन तलाक से छुटकारा मिलता. भाजपा के बिना पूर्वोत्तर में विकास नहीं हो सकता.' उन्होंने कहा कि भाजपा असम में जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक छाप छोड़ने में सक्षम रही है और यही कारण है कि वह प्रत्येक स्वायत्त परिषद, नगर परिषद और पंचायत निकायों में शासन कर रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं