विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2020

भारतीय जनता पार्टी का दावा, 31 डिजिटल रैलियों में शामिल हुए 7.18 करोड़ लोग

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Govt) के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर आयोजित 31 डिजिटल रैलियों में 7.18 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.

भारतीय जनता पार्टी का दावा, 31 डिजिटल रैलियों में शामिल हुए 7.18 करोड़ लोग
बीजेपी डिजिटल रैलियों के माध्यम से लोगों से जुड़ी. (फाइल फोटो)
  • 'मोदी सरकार 2.0' का एक साल पूरा
  • एक साल पूरा होने पर कीं डिजिटल रैली
  • रैलियों में शामिल हुए 7.18 करोड़ लोग
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Govt) के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर आयोजित 31 डिजिटल रैलियों में 7.18 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया. भाजपा ने एक ट्वीट में कहा कि COVID-19 संकट के दौरान भाजपा ने डिजिटल रैलियों व अन्य कार्यक्रमों के जरिए लोगों से संपर्क साधा. इस दौरान पार्टी तीन करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंची. बीजेपी ने दावा किया कि 22 जून तक हुई 31 रैलियों में 7.18 करोड़ से अधिक लोगों ने शिरकत की. इस दावे के मुताबिक औसतन 23 लाख लोगों ने पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों में भागीदारी की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न राज्यों में डिजिटल रैलियों को संबोधित किया है. नड्डा ने मंगलवार को असम जनसंवाद रैली को संबोधित किया था. अपने संबोधन में उन्होंने कहा था कि भाजपा की इस रैली से लगभग 33 लाख लोग जुड़े हैं. वह इन रैलियों में लगातार कह रहे हैं, ‘‘जब लॉकडाउन हुआ तो लोगों ने सोचा कि क्या पार्टी भी लॉकडाउन हो जाएगी, लेकिन हमने डिजिटल माध्यम का लाभ उठाया और संक्रमण काल में लोगों के बीच पहुंचे.''

उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण कितना भी हो, हम ना तो रूकेंगे और ना ही डिगेंगे.'' भाजपा का कहना है कि अब तक उसके कार्यकर्ताओं ने 51.11 लाख सैनिटाइजर और 1.6 करोड़ फेस मास्क जरूरतमंदों के बीच बांटे हैं.

VIDEO: 'गैर चुनावी रैली' से अमित शाह ने की बिहार में प्रचार की शुरुआत

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Digital Rallies, Narendra Modi Govt, Modi Govt 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com