खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस को चकमा देकर जिस बाइक से भागा था, वो बरामद हो गई है. पंजाब पुलिस ने जालंधर के दारापुर इलाके से भगोड़े अमृतपाल सिंह की बाइक को बरामद किया है. हालांकि, अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है, वो फरार है. पंजाब पुलिस की कई टीमें हर उस संभावित स्थान पर छापेमारी कर रही हैं. अमृतपाल सिंह, पुलिस की भारी-भरकम टीम को चकमा देकर भाग निकलने में सफल हो गया था, जिसे लेकर कोर्ट ने भी पंजाब पुलिस को फटकार लगाई थी.
अमृतपाल सिंह जिस बाइक से भागा वह जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर लावारिस हालत में खड़ी मिली. बाइक दारापुर इलाके से नहर किनारे लावारिस हालत में पड़ी थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को भागने में मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने भगोड़े को पकड़ने में लोगों की मदद लेने के लिए सिंह की सात तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें कुछ में उसने पगड़ी नहीं पहनी हुई है. पुलिस ने शनिवार को कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे' के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. हालांकि, उपदेशक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा.
अमृतपाल शुरू में अपनी मर्सिडीज कार में था, लेकिन बाद में शनिवार को उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान वह एक ब्रेजा कार से भाग निकला. सोशल मीडिया पर सामने आई एक नयी तस्वीर में, अमृतपाल को गुलाबी पगड़ी और काला चश्मा पहने बाइक पर पीछे बैठे देखा जा सकता है. इससे संकेत मिला है कि उसने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपना रूप बदलने की कोशिश की. सीसीटीवी फुटेज में उसे बाइक पर बैठे देखा जा सकता है.
मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आए जालंधर टोल प्लाजा के एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल को ब्रेजा कार में देखा गया था. पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों ने एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) में भगोड़े को भागने में मदद की. बाद में एक बयान में गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. पुलिस ने कहा कि इन चार लोगों से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि अमृतपाल जालंधर के नंगल अंबियन गांव में एक गुरुद्वारे गया था. गिल ने बताया कि वहां उसने (अमृतपाल) अपने कपड़े बदले, शर्ट और पैंट पहनी और दो बाइक पर तीन अन्य लोगों के साथ फरार हो गया.
इसे भी पढ़े:
"सनसनीखेज झूठ...": अमृतपाल सिंह मामले में बोले ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त-"पंजाब की स्थिति..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं