बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके निवास पर एक महत्वपूर्ण मुलाकात की 17 नवंबर को बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद बीजेपी के इन दोनों उप मुख्यमंत्रियों कि प्रधानमंत्री के साथ पहली बैठक थी. इस बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "हमारी पहली मुलाकात हुई है प्रधानमंत्री से. बिहार के विकास के लिए जो नया हो सकता है उस पर बात हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार का विकास और बिहार आत्मनिर्भर बने इस पर हमेशा सहयोग मिलता रहता है".
रेणु देवी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय है और इससे बिहार में विकास की प्रक्रिया मजबूत करने में मदद मिलेगी.रेणु देवी ने एनडीटीवी से कहा, " बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का भी सहयोग रहता है... प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच में आपसी तालमेल बहुत अच्छा है...पीएम ने जो सुझाव दिया है उसे कार्यान्वित करेंगे".
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पिछले 2 दिन में बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और बीजेपी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठने की बुधवार को दोनों उपमुख्यमंत्री राष्ट्रपति से भी मिले राष्ट्रपति के साथ मुलाकात पर रेणु देवी ने एनडीटीवी से कहा,"हमने दिल्ली दौरे के दौरान जो भी मुलाकात की है उसमें बिहार में विकास के एजेंडे पर मुख्य तौर पर बात हुई है".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं