बिहार में राजनीतिक समीकरण बदलने और राजद संग मिलकर नीतीश कुमार के सरकार बनाने के बाद बीजेपी जेडीयू पर हमलावर हो गई है. राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी रोज सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ बयान दे रहे हैं. दो दिन पहले सुशील मोदी ने बिहार की बिडम्बना बताते हुए लिखा कि नीतीश कुमार को पीएम बनने की चाह है और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह को आरसीपी सिंह से डाह है. इस पर ललन सिंह ने उन्हें जवाब दिया है.
मोदी ने कविता लिखी थी, "विडम्बना बिहार की... नीतीश कुमार की पीएम बनने की अनंत चाह... ललन सिंह की आरसीपी सिंह से गोतनी जैसी डाह... पैसे और सत्ता के लिए लालू की भूख अथाह... जनता की नहीं कोई परवाह देर-सबेर झेलनी पड़ेगी आह..."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
विडम्बना बिहार की
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) August 13, 2022
.........................
नीतीश कुमार की पीएम
बनने की अनंत चाह
ललन सिंह की आरसीपी सिंह से
गोतनी जैसी डाह
पैसे और सत्ता के लिए
लालू की भूख अथाह
जनता की नहीं कोई परवाह
देर-सबेर झेलनी पड़ेगी आह
- सुशील कुमार मोदी @ANI @ABPNews
इसके जवाब में ललन सिंह ने आज लिखा, "सुशील जी, आपके वक्तव्यों का स्तर उच्चतम है.. सच्चाई है की न तो नीतीश जी की कभी पीएम बनने की चाह, न किसी से मेरी डाह.. आपका स्तर आपके ग्रह-नक्षत्र को ठीक कर पुनर्स्थापित करा देगा.. मेरी शुभकामना आपके साथ.."
सुशील जी
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) August 15, 2022
आपके वक्तव्यों का स्तर उच्चतम है। सच्चाई है की न तो नीतीश जी की कभी पीएम बनने की चाह, न किसी से मेरी डाह। आपका स्तर आपके ग्रह-नक्षत्र को ठीक कर पुनर्स्थापित करा देगा।
मेरी शुभकामना आपके साथ।
दरअसल, सत्ता से बेदखल होने के बाद से बीजेपी के नेता रोज मीडिया में बयान दे रहे हैं. बीजेपी के नेता कभी लालू परिवार तो कभी नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं और राज्य में जंगलराज रिटर्न्स की बात कह रहे हैं. लगे हाथ जेडीयू नेताओं पर भी आरसीपी सिंह को लेकर निशाना साध रहे हैं. उधर जेडीयू के लोग भी बीजेपी को पुराने दिनों की याद दिला रहे हैं.
वीडियो : पीएम मोदी बोले- इन तीन बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है देश, साथ मिलकर लड़ना होगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं