- मजदूरों की कथित पिटाई को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है
- बिहार पुलिस ने फर्जी वीडियो को लेकर केस दर्ज किया है
- मनीष कश्यप के सोशल मीडिया में लाखों फॉलोअर्स हैं
तमिलनाडु पुलिस ने बिहार के एक पत्रकार द्वारा ट्वीट किए गए प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमलों के बारे में एक वीडियो को गलत बताया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. जानकारी के अनुसार वीडियो मनीष कश्यप नाम के शख्स ने ट्वीट किया था. जो एक पत्रकार हैं. वीडियो के साथ मनीष काश्यप ने लिखा है कि तेजस्वी यादव जी चश्मा हटा के इस फोटो को देखिए मजदूरों के चेहरे पर घाव है और जिस मीडिया ने रिकॉर्डिंग किया है उसका मोबाइल नंबर भी है. एक बार बात करके तो देखिए क्या पता आप झूठ बोल रहे हैं और मजदूर सच में तमिलनाडु में परेशान हैं.
You can't cheat everyone, every time. Please see this video. This incident, not happened in Tamil Nadu. It is purely a scripted one. Please verify the fact and tweet. Stern legal action follows - Tamil Nadu Police. https://t.co/r7bX5mrwJf pic.twitter.com/ZgMEQGse8h
— Tamil Nadu Police (@tnpoliceoffl) March 8, 2023
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस की तरफ से वीडियो को लेकर कहा गया है कि "आप हर बार हर किसी को धोखा नहीं दे सकते. कृपया इस वीडियो को देखें. यह घटना तमिलनाडु में नहीं हुई थी. यह पूरी तरह से एक स्क्रिप्टेड है. कृपया तथ्य की पुष्टि करें और ट्वीट करें. कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी." .
कश्यप ने ट्वीट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को टैग किया है और उन पर बिहार के लोगों से "झूठ बोलने" का आरोप लगाया है. कश्यप ने उसी ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है.

गौरतलब है कि तमिलनाडु में पुलिस ने राज्य में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के बारे में अफवाहों का भंडाफोड़ करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. पुलिस ने अफवाहों, प्रचार और दुष्प्रचार पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य राज्यों के साथ समन्वय करने के लिए पांच वरिष्ठ अधिकारियों का नाम तय किया है.
बताते चलें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने भी राज्य में प्रवासी श्रमिक समुदाय तक पहुंच बनाने के प्रयास के तहत मंगलवार को श्रमिकों के एक समूह के साथ बातचीत की थी. मुख्यमंत्री का यह कदम राज्य में प्रवासी श्रमिकों में से कुछ पर हमलों के कथित फर्जी वीडियो को लेकर प्रवासी श्रमिकों के बीच फैली आशंकाओं के मद्देनजर आया था.
ये भी पढ़ें-
उप-राष्ट्रपति ने राज्यसभा समितियों में अपने 8 निजी कर्मचारी किए नियुक्त, विपक्ष ने कही ये बात
"शहर धुआं-धुआं" : कोच्चि के वेस्ट प्लांट में 7 दिन पहले लगी आग को बुझाने NAVY को आना पड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं