विज्ञापन
6 minutes ago
नई दिल्ली/पटना:

Bihar CM Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE:  बिहार में आज से 'सम्राट युग' की शुरुआत हो गई है. नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है. उनके बाद दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी शपथ ली है. इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे. इससे पहले सम्राट चौधरी मंदिर गए और वहां पूजा-पाठ भी की थी. मंगलवार शाम भारतीय जनता पार्टी ने इस बार न चौंकाते हुए सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना था और इसी के साथ अब बिहार में सम्राट सरकार का दौर शुरू हो जाएगा. सम्राट चौधरी के नाम पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी राजी थे. मंच से कई बार उन्होंने इशारों में ही सही पर सम्राट को आगे बढ़ाया था. सीएम पद मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वयं नीतीश कुमार ने उनका नाम लिया और उन्हें आशीर्वाद दिया.बिहार के विकास का कारवां आगे बढ़ता रहेगा.राजग के सभी माननीय नेताओं के विश्वास के साथ हम नई ऊर्जा के साथ बिहार के विकास, प्रगति और सुशासन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह की पल-पल की अपडेट के लिए देखते रहिए एनडीटीवी हिंदी 

Here are the LIVE Updates of Bihar CM Samrat Chaudhary Oath Taking Ceremony
 


 

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates: सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने दी बधाई, क्या बोले?

सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा.

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates: शपथ के बाद सम्राट चौधरी ने संभाला मुख्यमंत्री पद, देखिए तस्वीरें

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates: बिहार के नए सीएम से मिले चिराग पासवान

बिहार बीजेपी के एक्स हैंडल ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज सरकारी आवास पर माननीय सीएम सम्राट चौधरी जी से आत्मीय मुलाकात कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. समन्वय, विश्वास और साझा संकल्प के साथ जनसेवा की दिशा में सशक्त कदम है. 

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सम्राट चौधरी से की मुलाकात, बोले-बिहार को आगे ले जाएंगे

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी से मुलाकात की और शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे. चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा, "आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें एनडीए विधायक दल के नेता चुने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates: सीएम सम्राट चौधरी के साथ बाकी दो डिप्टी सीएम के शपथ की स्वीरें

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates:बिहार में अब सम्राट सरकार, लोकभवन में नए मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने बिहार के लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. उनके साथ दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. 

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates:कुछ देर में सम्राट चौधरी और दो डिप्टी सीएम का शपथग्रहण, राज्यपाल मंच पर पहुंचे

Samrat Chaudhary Shapath Grahan Live:

  सीएम सम्राट चौधरी के शपथग्रहण के लिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी पहुंच चुके हैं. उन्होंने मंगलवार को उनका नाम प्रस्तावित किया था. नीतीश चाहते भी थे कि सम्राट चौधरी ही सीएम बनें. 

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates: पटना के लोकभवन पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंच पर हैं तीन कुर्सियां

सीएम सम्राट चौधरी पटना के लोकभवन पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी शपथ लेंगे,मंच पर तीन कुर्सियां ही हैं,इसका मतलब सीएम सम्राट चौधरी के साथ सिर्फ दो नेता ही शपथ लेंगे. बाकी मंत्रिमंडल विस्तार 5 मई के बाद ही होगा. 

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates:सभी दलों ने मिलकर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया-गिरिराज सिंह

भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह एनडीए की सरकार थी और आज नई सरकार शपथ लेगी. क्या भाजपा अकेले अपनी ताकत पर मुख्यमंत्री बना रही है? एनडीए पांच दलों का गठबंधन है. एनडीए सिर्फ एक पार्टी नहीं है. सभी दलों ने मिलकर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया. ये परिस्थितियां तब बनीं, जब नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने का फैसला किया.

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates: बिहार में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले पटना स्थित बीजेपी मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जहां प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है.

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates:बिहार के विकास की दिशा को सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे-प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ आज लिए जाने पर भाजपा के नेता सम्राट चौधरी को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा,“पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल के बाद आज सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. वहीं विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.नीतीश कुमार ने बिहार के विकास की जो दिशा तय की थी, उसे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में और आगे बढ़ाया जाएगा.”

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार 5 राज्यों में चुनाव के बाद

बिहार की नई सरकार का शपथग्रहण आज होगा. सीएम सम्राट चौधरी के अलावा दो डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी शपथ लेंगे. इसके अलावा बंगाल और बाकी राज्यों में चुनाव के बाद बाकी मंत्रियों का चुनाव होगा. 

 

Bihar CM Samrat Chaudhary LIVE: सीएम बनने के बाद बतौर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कला दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट पर कहा कि आप सभी को विश्व कला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. कला सृजन, अभिव्यक्ति और संवेदनाओं का वह माध्यम है जो समाज को जोड़ने और जीवन को सुंदर बनाने का कार्य करती है.आइए, कला और कलाकारों का सम्मान करें तथा सृजनशीलता को प्रोत्साहित करें.

 

Bihar CM Samrat Chaudhary LIVE: कितने बजे होगा बिहार के नए सीएम का शपथग्रहण?

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम भी पद एवं गोपनियता की शपथ लेंगे. पटना के लोकभवन में लगभग 11 बजे से ताजपोशी कार्यक्रम शुरू होगा.सम्राट चौधरी के साथ विजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी सीएम पद की शपथ लेंगे. 

 

Bihar CM Samrat Chaudhary LIVE: सीएम बनन के बाद अपने आवास पहुंचे सम्राट चौधरी का परिजनों ने किया भव्य स्वागत

एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी देर रात कौटिल्य नगर स्थित अपने आवास पहुंचे. वहां उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया. देखिए वीडियो 

Bihar CM Samrat Chaudhary LIVE: विपक्षी नेताओं का दावा- नीतीश कुमार की जगह कोई नहीं ले सकता

बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ एक युग का अंत हो गया है.दूसरी ओर, एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया और बुधवार को वे बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.एनडीए नेताओं का कहना है कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, वहीं विपक्षी दलों के नेताओं का मानना है कि नीतीश कुमार की जगह कोई दूसरा नेता नहीं ले सकता. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की जगह कोई नहीं ले सकता, उनकी एक अलग छवि थी और उन्होंने बिहार में बहुत काम किया है. उन्होंने कभी किसी वर्ग को पीछे नहीं छोड़ा, सभी वर्गों के लिए विकास कार्य किया. इंडिया गठबंधन के वक्त हम सभी लोगों को उम्मीद थी कि वे हमारे साथ रहकर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.भाजपा ने ऐसा खेल किया है कि राज्यसभा के सदस्य के तौर पर रिटायर हो जाएंगे.भाजपा ने नीतीश कुमार का सपना तोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि देश के लोकतंत्र के साथ भाजपा बहुत बड़ा खिलवाड़ करने जा रही है.

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates: सम्राट युग के जश्न की पटना में फुल ऑन तैयारी

भाजपा के लिए आज बिहार की राजनीति में बड़ा दिन है. आज बीजेपी बिहार की राजनीति में नया इतिहास लिखने जा रहीं है. सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. ऐसे पूरे भाजापा प्रदेश कार्यालय को सजाया गया है.कार्यालय के बाहर पटना की सड़कों को पोस्टरों से भर दिया है, जिसमें सम्राट चौधरी को बधाई दी गई है.बीजेपी ऑफिस में बड़ा मंच बनाया गया है , जहां सम्राट चौधरी का स्वागत किया जाएगा. शपथ ग्रहण के बाद सम्राट चौधरी पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा.कल रात से ही पार्टी कार्यालय में लड्डू बनाए जा रहे हैं , पूरे बिहार भर से कार्यकर्ता आज बीजेपी कार्यालय में जुटेंगे.

Samrat Choudhary Oath Live Updates:सम्राट चौधरी को ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई, मुंगेर में जश्न का माहौल

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आया हैनीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं, और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है.वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.ऐसे में तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आईं.केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई. बिहार में भी भाजपा का नया इतिहास होगा.मुझे पूरा विश्वास है.

एलजेपी (राम विलास) नेता मिथिलेश सिंह ने सम्राट चौधरी के विधायक दल का नेता चुने पर कहा कि हम लोग बहुत खुश हैं.मिठाई बांटी जा रही है.तारापुर विधानसभा में लोगों में उत्साह है.मुंगेर जिले से मुख्यमंत्री बनने वाले सम्राट चौधरी दूसरे नेता हैं.उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी विकास पुत्र हैं अब और भी विकास होगा.सम्राट चौधरी के अंदर भेदभाव नहीं है. वह पूरे बिहार का विकास करेंगे.

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि हम लोग भी चाहते थे कि बिहार में बहार आए और एनडीए की सरकार आए.एनडीए की सरकार आ गई और अब सम्राट चौधरी सीएम बनने जा रहे हैं, बहुत-बहुत बधाई.

भाजपा सांसद मैथिली ठाकुर ने कहा कि सम्राट चौधरी को मैं बहुत बधाई देती हूं. आज एक बड़ा और ऐतिहासिक दिन है. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे और सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.

Samrat Choudhary Oath Live Updates: भाजपा में मुख्यमंत्री के चयन के लिए प्रक्रिया सिर्फ नौटंकी, ‘दो व्यक्ति’ करते हैं फैसला : कांग्रेस

कांग्रेस ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता के तौर पर सम्राट चौधरी को चुने जाने के बाद मंगलवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी में मंत्री या मुख्यमंत्री के चयन के लिए प्रक्रिया के नाम पर नौटंकी होती है, क्योंकि नाम ‘‘दो व्यक्ति’’ पहले ही तय कर लेते हैं.पार्टी नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने यह भी कहा कि भाजपा के विपरीत कांग्रेस में किसी भी नेता के चयन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन होता है और विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श होता है.बिहार में मंगलवार को सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया.इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे.इस बारे में पूछे जाने पर उदित राज ने कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा में यह सब (नेता का चयन) नौटंकी होती है.कौन मंत्री बनेगा, कौन मुख्यमंत्री बनेगा, कौन पर्यवेक्षक बनेगा, इसको लेकर कई दिनों तक चर्चा होती है.यह सब नाटक है.भाजपा में लोकतंत्र नहीं है.’’उन्होंने दावा किया, ‘‘जिसको बनाना होता है, उस बारे में दो व्यक्ति फैसला कर लेते हैं और आगे बाकी जो होता है, वो सब नौटंकी है.’’

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com