- प्रदूषण की वजह से दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान
- 9 से 18 नवंबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल
- दिसंबर में होने वाले विंटर ब्रेक से होगी छुट्टियों की भरपाई
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण (Delhi Pollution) को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में विंटर ब्रेक घोषित किया गया है.मतलब अब बच्चों को सर्दी की 10 दिन की छुट्टियां दिसंबर के बजाय नवंबर में ही मिल रही हैं. ये छुट्टियां विंटर ब्रेक के साथ एडजस्ट की जाएंगी. दिल्ली सरकार ने कहा है कि दिसंबर-जनवरी का विंटर ब्रेक अभी एडजस्ट किया जाएगा. दिल्ली सरकार ने ये कदम राजधानी में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए उठाया है, जिससे बच्चों को सेफ रखा जा सके.
अरविंद केजरीवाल सरकार ने बुधवार दोपहर कहा कि लगातार छह दिनों तक शहर में फैले जहरीले धुएं की वजह से दिल्ली के स्कूल 9 से 18 नवंबर तक शीतकालीन अवकाश के लिए बंद रहेंगे. दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को तुरंत बंद करने और आमतौर पर दिसंबर और जनवरी के बीच होने वाली छुट्टियों को अभी एडजस्ट करने का आदेश दिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें-गैस चेंबर बनी दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, मुंबई की हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ी
बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्ली के स्कूलों की छुट्टियां
राजधानी में प्रदूषण की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है. दिल्ली इन दिनों गैस चेंबर बनी हुई है. हर तरफ धुएं की काली चादर दिखाई दे रही है. लोगों का सांस लेना दोभर होता जा रहा है. इस वजह से दिल्ली सराकर ने इन दिनों कंस्ट्रक्शन कार्य पर रोक लगा दी है और जल्द ही ऑड ईवन भी लागू होने जा रहा है. अब बच्चों की छुट्टियां 19 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला दिल्ली सरकार ने लिया है.अब इन छुट्टियों की भरपाई दिसंबर से आई सर्दियों की छुट्टियों से की जाएगी.
Hon'ble Environment Minister @AapKaGopalRai Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/T312ZkjqWE
— AAP (@AamAadmiParty) November 8, 2023
'प्रदूषण से निपटने पर काम हो, राजनीति नहीं'
दिल्ली में लगातार हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है. पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई है. उन्होंने बुधवार को कहा कि केंद्र, दिल्ली सरकार और पड़ोसी राज्यों को शहर में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए आम सहमति से एक फार्मूला विकसित करना चाहिए और इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. समस्या से निपटने के लिए तत्काल उपाय करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मुद्दा है क्योंकि यह युवाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है. नायडू ने कहा कि वायु प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए क्योंकि दिल्ली भारत की राजधानी है और इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं