Bharat Ratna Award Winners List: अब तक इन लोगों को मिल चुका है भारत रत्न, ये है पूरी लिस्ट

भारत रत्न (Bharat Ratna 2019) पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, जनसंघ के नेता नाना जी देशमुख और प्रख्‍यात गायक भूपेन हजारिका दिया जाएगा.

Bharat Ratna Award Winners List: अब तक इन लोगों को मिल चुका है भारत रत्न, ये है पूरी लिस्ट

Bharat Ratna Award: पहला भारत रत्न डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन को दिया गया था.

खास बातें

  • सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन को 1954 में भारत रत्‍न से सम्मानित किया गया था.
  • राजगोपालाचारी को भी 1954 में भारत रत्‍न से सम्मानित किया गया था.
  • 2014 में अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्‍न से सम्मानित किया गया था.
नई दिल्ली:

Bharat Ratna Award: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee), जनसंघ के नेता नाना जी देशमुख (Nanaji Deshmukh) और प्रख्‍यात गायक भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) को आज भारत रत्न (Bharat Ratna 2019) से सम्मानित किया गया. भारत रत्न सम्मान (Bharat Ratna 2019) का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को किया गया था.  भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है. इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है. इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी. पहला भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिया गया था. आइये जानते हैं अब तक किन-किन शख्सियतों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है.
 

भारत रत्न विजेता लिस्ट - Bharat Ratna Award Winners List (1954-2019)
 

1. डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन : 1954 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. डॉ. राधाकृष्‍णन भारत के दूसरे राष्‍ट्रपति थे.
2. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी : 1954 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित राजगोपालाचारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अंतिम गवर्नर जनरल थे.
3. डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन : 1954 में  वेंकट रमन को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया था. वह नोबेल पुरस्कार विजेता और भौतिकशास्त्री थे.
4. डॉ. भगवान दास : 1955 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किए गए भगवान दास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लेखक थे.
5. सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या : 1955 में विश्वेश्वरय्या को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह सिविल इंजीनियर और मैसूर के दीवान थे.
6. पं. जवाहरलाल नेहरू : 1955 में  देश के प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी को भारत रत्न से सम्‍मानित किया गया.
7. गोविंद वल्लभ पंत: 1957 में गोविंद वल्लभ पंत को भारत रत्न दिया गया. वह स्वतंत्रता सेनानी, उप्र के पहले मुख्यमंत्री और देश के दूसरे गृहमंत्री थे.
8. डॉ. धोंडो केशव कर्वे : 1957 में भारत रत्न से सम्मानित हुए केशव कर्वे शिक्षक और समाज सुधारक थे.
9. डॉ. बिधान चन्द्र राय : 1958 में भारत रत्न से  सम्मानित किया गया. वह चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री थे.
10. पुरुषोत्तम दास टंडन : 1961 में  भारत रत्न से  सम्मानित किए गए पुरुषोत्तम दास टंडन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक थे.
11. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद : 1961 में भारत रत्न से  सम्मानित किए गए. वह देश के प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी और विधिवेत्ता थे.
12. डॉ. जाकिर हुसैन : 1963 में जाकिर हुसैन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया. वह देश के तृतीय राष्ट्रपति थे.
13. डॉ. पांडुरंग वामन काणे : 1963 में भारतविद और संस्कृत के विद्वान पांडुरंग वामन काणे को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जानिए भारतरत्न नानाजी देशमुख के गोद लिए गांव का सीधा हाल

14. लाल बहादुर शास्त्री : 1966 में देश के तीसरे प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
15. इंदिरा गांधी : 1971 में देश की चौथी प्रधानमंत्री को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
16. वराहगिरी वेंकट गिरी : 1975 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. वराहगिरी वेंकट गिरी देश के चौथे राष्ट्रपति और श्रमिक संघवादी थे.
17. के. कामराज : 1976 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. वह स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे.
18. मदर टेरेसा : 1980 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. मदर टेरेसा नोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन और मिशनरीज़ संस्थापक थीं.
19. आचार्य विनोबा भावे : 1983 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक विनोबा भावे को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.
20. खान अब्दुल गफ्फार खान : 1987 में गफ्फार खान को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह स्वतंत्रता सेनानी थे.
21. मरुदुर गोपाला रामचन्दम : 1988 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. गोपाला रामचन्दम अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे.
22. डॉ. भीमराव अम्बेडकर : 1990 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के वास्तुकार, राज‍नीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे.
23. नेल्सन मंडेला : 1990 में मंडेला को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह नोबेल पुरस्कार विजेता और रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता थे.
24. राजीव गांधी : 1991 में देश के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. 
25. सरदार वल्लभ भाई पटेल : 1991 में देश के पहले गृहमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. 
26. मोरारजी भाई देसाई : 1991 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह देश के पांचवें प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी थे.

भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने की टाइमिंग पर बेटे ने उठाए सवाल, बोले- नागरिकता संशोधन बिल पिता की भावना के खिलाफ

27. मौलाना अबुल कलाम आजाद : 1992 में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. 
28. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा :  1992 में देश के जाने माने उद्योगपति  को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. 
29. सत्यजीत रे : 1992 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.  वह फिल्म निर्माता और निर्देशक थे.
30.  एपीजे अब्दुल कलाम : 1997 में देश के 11वें राष्ट्रपति और वैज्ञानिक को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. 
31. गुलजारीलाल नंदा : 1997 में   भारत रत्‍न से सम्‍मानित. गुलजारीलाल नंदा स्वतंत्रता सेनानी थे और दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे थे.
32. अरुणा आसिफ अली : 1997 में  भारत रत्‍न से सम्‍मानित. वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे.
33. एमएस सुब्बालक्ष्मी : 1998 में शास्त्रीय संगीत गायिका को भारत रत्न से सम्‍मानित किया गया.
34. सी. सुब्रमण्यम : 1998 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कृषि मंत्री को भारत रत्न से सम्‍मानित किया गया.
35. जयप्रकाश नारायण : 1998 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. जेपी स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ थे.
36. पंडित रविशंकर : 1999 में सितार वादक रविशंकर को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. 
37. अमर्त्य सेन : 1999 में नोबेल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. 
38. गोपीनाथ बोरदोलोई : 1999 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह स्वतंत्रता सेनानी और असम के मुख्यमंत्री थे.
39. लता मंगेशकर : 2001 में गायिका लता मंगेशकर को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.
40. उस्ताद बिस्मिल्ला खां : 2001 में शहनाई वादक बिस्मिल्ला खां को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.
41. पंडित भीमसेन जोशी : 2008 में शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी  को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.
42. सचिन तेंडुलकर : 2014 में भारतीय क्रिकेटर सचिन को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. 
43. सीएनआर राव : 2014 में जाने-माने वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ सीएनआर राव को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. 

राहुल के कटाक्ष पर स्मृति का जवाब- गांधी परिवार ने खुद को ही भारत रत्न से सम्मानित किया

44. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी : 2014 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. अटल बिहारी वाजपेयी जाने-माने राजनेता, 10वें प्रधानमंत्री, कवि और पत्रकार थे.
45. पं. मदनमोहन मालवीय : 2014 में शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया 
46. प्रणब मुखर्जी : पूर्व राष्ट्रपति और राजनेता  (2019)
47. नानाजी देशमुख : भारतीय समाजसेवी और जनसंघ नेता (2019)
48. भूपेन हजारिका : गायक (2019)