- वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ कर रहा काम
- इस टीके का क्लीनिकल ट्रायल के पहले का परीक्षण हो चुका पूरा
- नाक के जरिये दी जाने वाली यह दवा एक ही खुराक में करेगी बचाव
Covid-19 vaccine: भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ उसके नए इंट्रानेजल एंटीडोट के लिए पहले चरण के क्लीनिकल परीक्षण (clinical trials) इस वर्ष फरवरी-मार्च तक आरंभ होंगे.
‘इंट्रानेजल एंटीडोट' (Intranasal antidote) नाक के जरिए दी जाने वाली संक्रमणरोधी दवा को कहा जाता है.
‘कोवैक्सीन' के अलावा भारत बायोटेक एक और टीके के विकास के लिए काम कर रहा है जो एक ही खुराक में कोविड-19 से बचाव करेगा. इस टीके के विकास के लिए भारत बायोटेक वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर काम कर रहा है.
कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी, जाने किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
टीका निर्माता कंपनी ने बताया, ‘‘बीबीवी154 (इंट्रानेजल कोविड-19 टीका) का क्लिनिकल परीक्षण से पहले का परीक्षण पूरा हो चुका है. ये अध्ययन अमेरिका तथा भारत में किए गए. मानव पर पहले चरण का क्लिनिकल परीक्षण फरवरी-मार्च 2021 तक शुरू होगा.''भारत बायोटेक ने बताया कि मानव पर पहले चरण का परीक्षण भारत में किया जाएगा.
भारत बायोटेक के चेयरमैन ने कहा, "हम पर अनुभवहीन होने का आरोप न लगाएं''
गौरतलब है कि DCGI ने जिन दो टीकों के सीमित आपात उपयोग की मंजूरी दी है, उनमें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका के द्वारा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर तैयार कोविशील्ड तथा घरेलू दवा कंपनी भारत बायोटेकके द्वारा विकसित पूर्णत: स्वदेशी कोवैक्सीन शामिल है.
कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े हर सवाल का जवाब
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं