विज्ञापन

इंसानियत की मिसाल! पुलिसकर्मी ने तेज बारिश में दिव्यांग को कंधे पर उठाकर पार कराई सड़क

Bengaluru News: बेंगलुरु के एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने दयाभाव से सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया. तेज बारिश के बीच उन्होंने एक दिव्यांग को उठाकर सड़क पार करवाई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इंसानियत की मिसाल! पुलिसकर्मी ने तेज बारिश में दिव्यांग को कंधे पर उठाकर पार कराई सड़क
तेज बारिश में पुलिसकर्मी ने की दिव्यांग की मदद.
  • बेंगलुरु में तेज बारिश के दौरान एक दिव्यांग युवक पानी भरी सड़क पार करने में असमर्थ था
  • ब्यातरयानपुरा पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल अनिल ने युवक की मदद के लिए तुरंत आगे बढ़कर हाथ पकड़ लिया
  • कांस्टेबल ने युवक को अपने कंधे पर उठाकर पानी से भरी सड़क पार करवाई, जिससे उसकी जान बची
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

इंसानियत की कोई जाति या मजहब नहीं होता. जरूरत होती है तो दिल में सिर्फ दया के भाव की. रास्ते में कोई भी मजबूर दिखे तो बस उनकी मदद के लिए दौड़ पड़िए, यही सबसे बड़ा धर्म है. ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से भी सामने आया है. तेज बारिश हो रही थी और सड़क पर पानी भरा हुआ था. इस दौरान एक दिव्यांग युवक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन सड़क पानी से लबालब होने की वजह से वह लहरों के बीच ही फंस गया. इस दौरान एक कॉन्स्टेबल उसके लिए फरिश्ता बनकर पहुंचा. 

पुलिसकर्मी ने की दिव्यांग की मदद

 ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने जैसे ही देखा कि दिव्यांग युवक पानी से भरी सड़क पार करने के लिए संघर्ष कर रहा है. उसने तुरंत मानवीय भाव दिखाया और दौड़कर उसके पास पहुंच गया. उसने दिव्यांग का हाथ पकड़कर उसे सड़क पार करवाने की कोशिश की. जब उसने देखा कि तेज बारिश और बहाव के बीच युवक ठीक से चल नहीं पा रहा है तो पुलिस कांस्टेबल ने उसे अपने कंधे पर उठा लिया. अपने कंधे पर ही उसने दिव्यांग युवक को पानी से भरी सड़क पार करवाई. 

दिव्यांग को कंधे पर उठाकर सड़क पार पहुंचाया

यह घटना बेंगलुरु के ब्यातरयानपुरा पुलिस स्टेशन के पास की है. बारिश और यातायात की वजह से सड़क पार करने में कठिनाई से जूझ रहे दिव्यांग युवक की परेशानी को देखकर कांस्टेबल अनिल ने आगे बढ़कर उसकी मदद की. उसे सुरक्षित रूप से सड़क पार कराई.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिसकर्मी का ये दया भाव किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो सामने आने के बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर हर कोई ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अनिल के निस्वार्थ दया भाव की सराहना कर रहा है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com