विज्ञापन

सड़क पर सो रही गाय के साथ गंदी हरकत, बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज किया केस, वीडियो हो रहा वायरल

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने सड़क पर सो रही गाय के साथ यौन शोषण किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सड़क पर सो रही गाय के साथ गंदी हरकत, बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज किया केस, वीडियो हो रहा वायरल
  • बेंगलुरु के अक्कीपेट क्रॉस रोड पर एक व्यक्ति ने सड़क पर सो रही गाय के साथ गंदी हरकत की
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की
  • आरोपी स्कूटी पर आया था और आसपास कोई न होने पर गाय के पास पहुंचकर अपराध को अंजाम दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

बेंगलुरु से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. एक शख्‍स सड़क पर सो रही गाय का यौन उत्‍पीड़न किया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच कर आरोपी शख्‍स के खिलाफ सख्‍त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जिसके लिए घटनास्‍थल के आसपास के सीसीटीवी वीडियो खंगाले जा रहे हैं. 

सोशल मीडिया पोस्‍ट से सामने आया मामला 

गाय के साथ कथित पशु क्रूरता और अप्राकृतिक यौन शोषण का ये चौंकाने वाला मामला बेंगलुरु के कॉटनपेट से सामने आया है. घटना से जुड़ा वीडियो एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में 17 मई, 2026 को अपलोड किया गया. इस पोस्‍ट में पुलिस से अपील की गई कि गाय के साथ ऐसी क्रूरता करने वाले को सख्‍त से सख्‍त सजा दी जाए. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. 

पुलिस बताई वीडियो की सच्‍चाई  


मामले की जांच करने पर पुलिस ने पोस्ट के साथ शेयर वीडियो की जांच की और पाया कि यह घटना कथित तौर पर 5 मई, 2026 को रात 1 बजकर 47 मिनट की है, जो अक्कीपेट क्रॉस रोड पर घटी थी. वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति स्‍कूटी पर आया, सड़क किनारे सो रही एक गाय के पास पहुंचा. इसके बाद यह देखा कि आसपास कोई मौजूद तो नहीं है... कोई उसे देख तो नहीं रहा है. इसके बाद स्‍कूटी को गाय के पास ही खड़ा किया और गाय के नजदीक पहुंचा और उससे अप्राकृतिक यौन कृत्‍य करने लगा.  

स्‍कूटी से आया था आरोपी 

वीडियो में एक बार को देखकर ऐसा लगता है कि ये शख्‍स कोई गो तस्‍कर है. लेकिन सीसीटीवी में आरोपी गाय के पास पहुंचता है और फिर अपनी पेंट उतार देता है. इसके बाद वह अप्राकृतिक यौन कृत्‍य करने लगता है. कुछ देर बाद वह अपनी स्‍कूटी लेकर वहां से भाग जाता है. ये वीडियो इंसानियत को शर्मसार करने वाला है.  

मामले की जांच ​​के आधार पर बेंगलुरु पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 के तहत स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है. पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपी की पहचान और तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्‍द आरोपी शख्‍स सलाखों के पीछे होगा. 

ये भी पढ़ें :- जंगल सफारी में लाइव अटैक! पर्यटकों की आंखों के सामने शेरनी ने किया शिकार, हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com