विज्ञापन

MBA लड़के ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की संग की गंदी हरकत, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

Bengaluru Crime: युवती इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है.

MBA लड़के ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की संग की गंदी हरकत, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
बेंगलुरु में लड़की के साथ गंदी हरकत. (सांकेतिक फोटो)
  • बेंगलुरु में एक लड़के पर बाथरूम में नहाती लड़की का वीडियो बनाने का आरोप लगा है
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने की शिकायत दर्ज कराई
  • आरोपी की पहचान 30 साल के कार्तिक के रूप में हुई, जो एमबीए पास और एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है

बेंगलुरु से एक लड़की के बाथरूम में ताक-झांक किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. नहाती हुई युवती का वीडियो बनाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. 23 साल की लड़की ने दावा किया कि एक अज्ञात शख्स ने घर में नहाते समय उसका वीडियो बनाने की कोशिश की. मामला 29 अप्रैल की रात 9:30 से 9:40 बजे के बीच का है. इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत दर्ज की गई है. 

बाथरूम में नहा रही लड़की का वीडियो बनाया

एफआईआर के मुताबिक, गरुड़ाचारपाल्या के आश्रय लेआउट स्थित विनोद होम्स में रहने वाली लड़की अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी. तभी उसे ऐहसास हुआ कि एक अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रहा है. देखते ही वह जोर से चिल्लाई. उसकी आवाज सुनते ही आरोपी वहां से भाग गया. 

पीड़ित लड़की पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. वहीं आरोपी की पहचान 30 साल के कार्तिक के रूप में हुई है. वह शादीशुदा है और एमबीए ह और बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. 

पुलिस के पास पहुंची परेशान लड़की

युवती का कहना है कि इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है. अज्ञात आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए उसने पुलिस से संपर्क किया है. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. उससे पूछताछ की जा रही है कि क्या उसने पहले भी इस तरह की कोई अन्य ताक-झांक की हरकत की है. मामला बेंगलुरु के महादेवपुरा के गरुड़ाचारपाल्या का है.  

लेखक के बारे में
img
दीपक बोपन्ना
Deputy Editor South
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Crime, Bengaluru Crime News, Bathing Video Record, Women Bathing Video Record, Bengaluru Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com