विज्ञापन

ममता या BJP... बंगाल का सबसे भरोसेमंद Exit Poll आज, शाम 5 बजे से NDTV पर Axis My India के आंकड़ें

बंगाल का सबसे भरोसेमंद Exit Poll आज शाम 5 बजे से NDTV पर लाइव आएगा. यह Axis My India का पोल रिसर्च होगा, जिसे भारते के चुनावी इतिहास में सबसे सटीक आंकड़ों के लिए जाना जाता है.

ममता या BJP... बंगाल का सबसे भरोसेमंद Exit Poll आज, शाम 5 बजे से NDTV पर Axis My India के आंकड़ें
बंगाल का सबसे भरोसेमंद Exit Poll आज शाम 5 बजे से NDTV पर.
नई दिल्ली:

Axis My India Bengal Exit poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हो चुकी है. अब इंतजार नतीजों का है. EVM के लॉक तो 4 मई को खुलेंगे, लेकिन वोटरों के 'मन की बात' भांपने वाली सबसे विश्वासी एजेंसी एक्सिस माई इंडिया आज शाम अपने आंकड़ें जारी करेगा. बुधवार शाम दूसरे चरण की वोटिंग का समय समाप्त होने के तुरंत बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है. लेकिन Axis My India ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले. अब बंगाल का सबसे भरोसेमंद Exit Poll आज शाम 5 बजे से NDTV पर लाइव आएगा. यह Axis My India का पोल रिसर्च होगा, जिसे भारते के चुनावी इतिहास में सबसे सटीक आंकड़ों के लिए जाना जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद क्यों नहीं जारी किया एग्जिट पोल, MD ने बताया

वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद Axis My India ने अपना एग्जिट पोल जारी नहीं किया. एक्सिस माई इंडिया के MD प्रदीप गुप्ता ने NDTV से इसकी वजह भी बताई. उन्होंने कहा, "पहले चरण की वोटिंग के बाद जब हमारी टीम ने लोगों से बात करने की कोशिश की तो 60 से 70 प्रतिशत लोगों ने चुप्पी साध ली. लोग हां-हूं कहने को भी तैयार नहीं थे. इसे भय का माहौल कह लीजिए या सुगबुगाह. आज हमारी टीम फिर से लोगों से मिल रही है. शाम में हम अपना नंबर जारी करेंगे."

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में हुई है रिकॉर्डतोड़ वोटिंग

बंगाल में इस बार बंपर वोटिंग हुई है. दूसरे चरण में 91.66 फीसदी मतदान हुआ. पुरुष 91.07, महिला 92.8 और थर्ड जेंडर के 91.28 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया. हालांकि इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है. वहीं, पहले चरण में 93.19 फीसदी मतदान हुआ था. दोनों चरणों का संयुक्त मतदान प्रतिशत 92.47 फीसदी रहा है. इससे पहले बंगाल में सबसे अधिक 84.72 फीसदी मतदान विधानसभा चुनाव 2011 में हुआ था.

बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, यहां बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी हैं. बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी और टीएमसी में कांटे की टक्कर बताई गई है. 
Latest and Breaking News on NDTV

बंगाल चुनाव पर अलग-अलग सर्वे एजेंसियों का एग्जिट पोल

  • जनमत सर्वेक्षण ने बीजेपी को 80-90 सीटें तो टीएमसी को 195-205 सीटें मिलने की बात कही है. 
  • प्रजा पोल के एग्जिट पोल में बीजेपी प्लस को 178 से 208 सीटें तो टीएमसी को 85 से 110 सीटें मिलने की बात कही गई है.
  • जेवीसी ने बीजेपी को 138-159 तो टीएमसी को 131 से 152 का स्कोर दिया है. 
  • पीपल पल्स ने बीजेपी को 95 से 110 सीटें तो टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिलने की बात कही है. 
  • NDTV पोल ऑफ पोल्स में बंगाल में बीजेपी को 137 तो टीएमसी को 151 सीटें मिलने की बात कही गई है.
     

यह भी पढ़ें - NDTV Poll of Polls: असम-पुडुचेरी में सत्ता बरकरार, केरल-तमिलनाडु में बदलाव की बयार... बंगाल में सस्पेंस का खेला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com