विज्ञापन

बंगाल चुनावः 2021 में कितने सही थे एग्जिट पोल के नतीजे? क्या इस बार भी ममता करेंगी 'खेला' या खिलेगा कमल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी है. एग्जिट पोल में TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर बताई गई है. एग्जिट पोल कितने सही होंगे, यह तो 4 मई को क्लियर होगा. फिलहाल जानिए 2021 के एग्जिट पोल कितने सही साबित हुए थे.

बंगाल चुनावः 2021 में कितने सही थे एग्जिट पोल के नतीजे? क्या इस बार भी ममता करेंगी 'खेला' या खिलेगा कमल
बंगाल के चुनावी नतीजों पर सबकी नजरे टिकी है.
  • बंगाल चुनाव में पिछले 15 वर्षों से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सत्ता में है और बीजेपी तेजी से उभर रही है.
  • 2021 के एग्जिट पोल्स में कई सर्वे एजेंसियों ने BJP को बढ़त दिखाई थी, लेकिन नतीजे में TMC ने जीत हासिल की थी.
  • इस बार के एग्जिट पोल में BJP और TMC के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है. देखना है कि इस बार क्या होता है?
नई दिल्ली:

West Bengal Assembly Elections Exit poll: चुनाव तो 5 राज्यों में हुए, लेकिन नजरे सबसे ज्यादा बंगाल पर टिकी है. क्योंकि बंगाल की लड़ाई सबसे ज्यादा रोचक है. यहां बीते 15 साल से ममता बनर्जी की अगुआई में तृणमूल कांग्रेस सत्ता में है. दूसरी ओर BJP शून्य से शिखर तक पहुंचने की निर्णायक कवायद में जुटी है. सालों तक बंगाल में राज करने वाली कांग्रेस और लेफ्ट के सितारे इन दिनों गर्दिश है. ऐसे में ज्यादातर चुनावी पंडितों का दावा है कि राज्य में सीधी लड़ाई TMC और BJP की है. बुधवार को बंगाल में हुई दूसरे चरण की वोटिंग के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल भी जारी किए. लेकिन एग्जिट पोल कितना सही साबित होगा, यह कहना अभी मुश्किल है. फिलहाल पिछले चुनाव के एग्जिट पोल की एक बानगी देखिए.  

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के एग्जिट पोल

  • बंगाल चुनाव 2021 के एग्जिट पोल में जनमत पोल्स ने TMC को 195 से 205 सीटें मिलने का अनुमान जताया था. जबकि बीजेपी को 80-90 सीटें आने की बात कही थी. 
  • JVC ने टीएमसी को 131-152 सीटें तो बीजेपी प्लस को 138-159 सीटें मिलने की बात कही थी.
  • मैट्राइज के एग्जिट पोल में TMC प्ल्स को 125-140 सीटें मिलने की बात कही गई थी, जबकि बीजेपी पल्स को 146 से 161 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी. 
  • पी-मार्क के एग्जिट पोल में TMC प्लस को 118-138 सीटें मिलने की बात कही गई थी. बीजेपी प्लस को 150-175 सीटें मिलने की बात कही गई थी.
  • पीपुल्स प्लस के एग्जिट पोल में TMC प्लस को 177-187 सीटें मिलने की बात कही गई थी. जबकि बीजेपी प्लस को 95-110 के बीच का स्कोर दिया गया था. 
  • पोल डायरी ने TMC प्लस को 99-127 तो बीजेपी को 142 से 171 सीटें मिलने का अनुमान  जताया था. 
  • वहीं पुजारा पोल के एग्जिट पोल में TMC को 85-110 सीटें तो बीजेपी प्लस को 178-208 सीटें मिलने की बात कही गई थी. 
बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के एग्जिट पोल.

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के एग्जिट पोल.

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजे

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में TMC ने एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए 215 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि BJP को 77 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी का खाता नहीं खुला था. वोट शेयर की बात करें तो 2021 के चुनाव में टीएमसी को 48.5 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि बीजेपी 38.4 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे नंबर पर थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल

  • पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, यहां बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी हैं. बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी और टीएमसी में कांटे की टक्कर बताई गई है. 
  • जनमत सर्वेक्षण ने बीजेपी को 80-90 सीटें तो टीएमसी को 195-205 सीटें मिलने की बात कही है. 
  • प्रजा पोल के एग्जिट पोल में बीजेपी प्लस को 178 से 208 सीटें तो टीएमसी को 85 से 110 सीटें मिलने की बात कही गई है. 
  • जेवीसी ने बीजेपी को 138-159 तो टीएमसी को 131 से 152 का स्कोर दिया है. 
  • पीपल पल्स ने बीजेपी को 95 से 110 सीटें तो टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिलने की बात कही है. 
  • एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स में बंगाल में बीजेपी को 137 तो टीएमसी को 151 सीटें मिलने की बात कही गई है. पोल ऑफ पोल्स का आंकड़ा भी कांटे की टक्कर दिखा रही है. कांग्रेस को 2 सीटें मिलने की उम्मीद है. लेफ्ट को 1 और अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं.

ममता करेंगी खेला या बंगाल में खिलेगा कमल

2021 में मिली इस प्रचंड जीत के दम पर ममता बनर्जी ने बंगाल में तीसरी बार सत्ता संभाली. अब देखना है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में फिर से एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए ममता बनर्जी अपना गढ़ बरकरार रख पाती हैं या बीजेपी पहली बार बंगाल में कमल  खिलाने में सफल हो पाती है.

यह भी पढ़ें - बंगाल में Axis My India ने क्यों नहीं किया Exit Poll, तमिलनाडु में विजय की जीत के आधार क्या? प्रदीप गुप्ता ने बताया
 

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Elections, Bengal Elections 2021, Bengal Elections 2021 Results, Bengal Elections 2026, Bengal Elections Exit Poll
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com