- बाबुल सुप्रीयो ने ममता की रैली पर कसा तंज
- ट्विटर के जरिए लिया निशाने पर
- लिखा- आज कोलकाता पाखंड का गवाह बनेगा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने की कवायद पर सियासी वार-पलटवार का सिलसिला भी तेज हो गया है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सुप्रियो ने कोलकाता में होने वाली रैली पर निशाना साधा है. बाबुल सुप्रियो ने इस रैली को भ्रष्ट नेताओं की एकता करार दिया है. उन्होंने लिखा कि आज कोलकाता पाखंड का गवाह बनेगा. यहां भ्रष्ट नेताओं की एकता की रैली की जाएगी. यह खुद के अस्तित्व के लिए राजनीतिक दलों का अपवित्र गठबंधन है. इस ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने नमो अगेन, अबकी बार फिर मोदी सरकार हैशटैग का भी इस्तेमाल किया.
A rally of unity of corrupt leaders. Kolkata will witness a show of hypocrisy today. It is an unholy alliance of political parties for personal survival. #NaMoAgain #AbkiBaarPhirModiSarkar @narendramodi @AmitShah @BJP4India @BJP4Bengal @KailashOnline
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) January 19, 2019
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगले ट्वीट में बाबुल सुप्रियो ने लिखा कि इस रैली के लिए टीएमसी के पास इस रैली के लिए बड़ी राशि है लेकिन राज्य के विकास के लिए इनके पास रुपये नहीं होते. अपनी बात को दोहराते हुए बाबुल सुप्रियो ने लिखा कि कोलकाता आज पाखंड का गवाह बनने जा रहा है.
TMC has a large fund base for the rally but not for the state? Kolkata will witness a show of hypocrisy today.#NaMoAgain #AbkiBaarPhirModiSarkar@narendramodi @AmitShah @BJP4India @BJP4Bengal @KailashOnline
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) January 19, 2019
बाबुल ने कुछ देर बार फिर लिखा कि जनता समझदार है और देख रही है कि दीदी ने सिर्फ एक ही चीज दी है और वह सिर्फ बड़े-बड़े पोस्टर्स हैं और कुछ भी नहीं.
The people are aware & can see that the only thing didi has given is big posters & nothing else. #NaMoAgain #AbkiBaarPhirModiSarkar @narendramodi @AmitShah @BJP4India @BJP4Bengal @AsansolBjp
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) January 19, 2019
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर तृणमूल कांग्रेस की बड़ी रैली होने जा रही है, जिसमें पार्टी को उम्मीद है कि कम से कम 3 लाख लोग जुटेंगे. रैली में विपक्षी दलों के कई दिग्गज दिखेंगे. शुक्रवार को ही अखिलेश यादव कोलकाता पहुंच गए. वहीं कई दूसरे दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं. ममता बनर्जी की आज होने वाली रैली में करीब 20 विपक्षी दलों के नेता पहुंच रहे हैं. हालाकि इनमें कई नेताओं में कोई गठबंधन नहीं हुआ है. लेकिन वो एक मंच पर दिखेंगे. इन सबके निशाने पर बीजेपी है. 20 विपक्षी दलों के एक मंच पर जुटान से लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले ऐसा लगने लगा है कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर से विपक्षी एकता की झलक देखने को मिल सकती है.
Video: ममता की रैली में विपक्ष के 20 दिग्गज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं