बिहार के अररिया से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद मदरसे ले जाए जा रहे 93 बच्चों को अयोध्या पुलिस (Ayodhya Police) ने चेकिंग के दौरान बस से मुक्त कराया. पुलिस ने बस रोककर जब उसे पूछताछ की तो पता चला कि यह सभी बच्चे बिहार के अररिया के रहने वाले हैं, इनको देवबंद के किसी मदरसे में ले जाया जा रहा था. दरअसल अयोध्या पुलिस प्रशासन के इंटेलिजेंस को बच्चे ले जाए जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने प्राइवेट बस को कोतवाली नगर के देवकाली के पास रोककर तलाशी शुरू की. बस चालक, क्लीनर और बस में मौजूद मौलवी से की गई पूछताछ के बाद सभी मुस्लिम बच्चों (Bihar Children) को पुलिस लाइन लाया गया और उनके आधार कार्ड चेक किए गए.
बिहार से UP के मदरसे ले जाए जा रहे थे बच्चे
फिलहाल अयोध्या पुलिस बिहार के अररिया पुलिस से और सहारनपुर पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी ले रही है कि यह सभी नाबालिक मुस्लिम बच्चे क्यों और किस तरह से सहारनपुर ले जाए जा रहे थे. इस मामले पर अब तक पुलिस का बयान सामने नहीं आया है. बस के क्लीनर ने बताया कि उसे सिर्फ सामान लादने के लिए कहा गया था. उसने बच्चों का सामान बस के ऊपर लाद दिया और अररिया से बस सहारनपुर के रवाना हुई थी तभी अयोध्या में बस को रोक लिया गया. बच्चों को देबवंद क्यों ले जाया जा रहा था, ये अब तक साफ नहीं हो सका है.
ये भी पढ़ें-"कांग्रेस मुसलमानों के वोट चाहती है, उम्मीदवार नहीं?" सामने आई पार्टी की अंदरूनी दरार
ये भी पढ़ें-मणिपुर में कथित कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF के 2 जवान शहीद, कई घायल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं