विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

मुंबई में एटीएस ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया

सभी नक्सली सीपीआई (माओवादी) से जुड़े और मूल रूप से तेलंगाना के निवासी, मुंबई में प्रतिबंधित संगठन को मजबूत करने में जुटे थे

Also Read in
मुंबई में एटीएस ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया
प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई: कल्याण और पूर्वी मुंबई के कामराज नगर, रमाबाई आंबेडकर नगर से सात नक्सली गिरफ्तार किए गए. महाराष्ट्र एटीएस ने खुफिया जानकारी के आधार पर सबसे पहले कल्याण से एक शख्स को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ के बाद बाकी के धरे गए. कोर्ट ने सभी को 16 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

पकड़े गए आरोपी सीपीआई (माओवादी) से जुड़े हैं और महाराष्ट्र-गुजरात के औद्योगिक इलाकों में गोल्डन कॉरिडोर समिति के सदस्य हैं. इनके पास से प्रतिबंधित साहित्य और दस्तावेज मिले हैं. गिरफ्तार सभी आरोपी तेलंगाना में नालगोंडा और करीम नगर के रहने वाले हैं.

VIDEO : हथियारों का जखीरा मिला

नक्सली मुंबई में कामराज नगर, रमाबाई आंबेडकर नगर और विक्रोली में रहकर प्रतिबंधित संगठन को मजबूत करने में जुटे थे. सभी को यूएपीए कानून के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. अदालत ने सभी को 16 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
7 Naxalites Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com