विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2018

छत्तीसगढ़ : 9 जवानों की हत्या के मामले में 7 नक्सली गिरफ्तार

किस्टाराम के पलोड़ी क्षेत्र में एंटीलैंडमाइन व्हीकल विस्फोट में नौ जवानों के शहीद होने के मामले में सुरक्षाबलों ने रविवार को सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया.

छत्तीसगढ़ : 9 जवानों की हत्या के मामले में 7 नक्सली गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
  • 9 जवानों की हत्या के मामले में 7 नक्सली गिरफ्तार
  • संयुक्त अभियान में छापेमारी के दौरान इन सभी नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई
  • डीआईजी पी. सुंदरराज ने यह जानकारी दी
रायपुर/सुकमा: किस्टाराम के पलोड़ी क्षेत्र में एंटीलैंडमाइन व्हीकल विस्फोट में नौ जवानों के शहीद होने के मामले में सुरक्षाबलों ने रविवार को सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया. डीआईजी पी. सुंदरराज ने यह जानकारी दी. पी. सुंदरराज ने कहा कि शनिवार को एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों चलाए गए संयुक्त अभियान में छापेमारी के दौरान इन सभी नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई. उन्होंने कहा, "गिरफ्तार नक्सलियों में कोमरम सादे उर्फ सहदेव, मड़कम जोगा, मड़कम हिड़मा, माड़वी सुक्का, मड़कम गंगा, वंजाम आयता और वंजाम सिंगा शामिल हैं. यह सभी जनमिलिशिया सदस्य हैं और किस्टाराम के निवासी बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ : सुकमा में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल उड़ाया, CRPF के 9 जवान शहीद

सुरक्षाबल के जवानों का दावा है कि यह उस घटना में पूरी तरह शामिल थे." 13 मार्च को पलोड़ी के कांसाराम नाला के पास हुई मुठभेड़ में इन नक्सलियों ने एक एंटीलैंडमाइन व्हीकल को विस्फोट कर उड़ा दिया था, जिसमें सीआरपीएफ के नौ जवान शहीद हो गए थे. 

VIDEO: छत्तीसगढ़ : नक्सली हमले में 9 जवान शहीद
अधिकारी ने कहा कि इन सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
7 Naxalites Arrested, Nine Soldier Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com