- राजस्थान CM के लिए वसुंधरा राजे और महंत बालकनाथ प्रमुख दावेदार
- सोमवार को MP बीजेपी विधायक दल की बैठक
- राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रविवार को बैठक
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Elections Result 2023) में बीजेपी ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), राजस्थान (Rajasthan) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में प्रचंड बहुमत हासिल किया है. 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद मिजोरम और तेलंगाना में नए मुख्यमंत्रियों ने शपथ ले ली है. नई सरकार का गठन भी हो गया है. लेकिन इन तीन राज्यों में किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए? बीजेपी नेतृत्व अब तक यह तय नहीं कर पाया है. तीनों राज्यों में सीएम पद के दावेदारों की लंबी लिस्ट है, लेकिन किसकी ताजपोशी होगी? इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है. दिल्ली में मुलाकातों और बैठकों का दौर भी जारी है. सवाल ये है कि तीनों राज्य में सीएम को लेकर बीजेपी आखिर कब तक कोई फैसला ले लेगी?
न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चुनाव सोमवार (11 दिसंबर) को विधायक दल की होने वाली बैठक में होगा. वहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रविवार (10 दिसंबर) को विधायक दल की बैठक होनी है. इसी दिन मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान किया जा सकता है."
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
विधानसभा चुनाव में BJP ने उतारे थे 21 सांसद, 12 हुए पास, हार गए सांसदों का क्या होगा?
तीनों राज्यों में कौन-कौन बनाए गए ऑब्जर्वर?
बीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए तीन-तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं. राजस्थान के लिए राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे को ऑब्जर्वर बनाया गया है. मध्य प्रदेश के लिए मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को ऑब्जर्वर बनाया गया है. छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम को ऑब्जर्वर बनाया गया है.
राजस्थान में कौन-कौन दावेदार?
राजस्थान में पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद की दावेदार मानी जा रही थीं. नतीजे आने के बाद राजे ने अपने घर पर विधायकों के लिए डिनर रखा और इस बहाने शक्ति प्रदर्शन भी कर दिया. इसके बाद महंत बालकनाथ का नाम भी सामने आया. महंत बालकनाथ ने गुरुवार को नई दिल्ली आकर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. शुक्रवार को बालकनाथ ने जेपी नड्डा और तीनों ऑब्जर्वरों से भी मुलाकात की. वहीं, वसुंधरा राजे ने गुरुवार देर रात पार्टी आलाकमान जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.
MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिये चेहरों को लेकर BJP में चर्चाओं का दौर तेज
छत्तीसगढ़ में कौन-कौन दावेदार?
छत्तीसगढ़ में रविवार तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो जाएगा. तीनों ऑब्जर्वर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम शनिवार को रायपुर पहुंच सकते हैं. 10 दिसंबर रविवार को विधायक दल की बैठक के बाद सीएम का ऐलान किया जा सकता है.
MP में किसे मिलेगी सीएम की कुर्सी?
मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका जवाब 11 दिसंबर तक मिल जाएगा. सोमवार को शाम 7 बजे भोपाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक है. बैठक में ही सीएम का नाम तय होगा. मुख्यमंत्री चयन के लिए विधायकों से रायशुमारी करने के लिए तीन ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं. इनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा शामिल हैं. तीनों ऑब्जर्वर शनिवार को भोपाल आ सकते हैं.
तीनों राज्यों में बीजेपी को मिली थी कितनी सीटें?
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की 199 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की. एक सीट पर चुनाव स्थगित है. मध्य प्रदेश की बात की जाए, तो राज्य की 230 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को 163 सीटें मिली थीं. छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीटों पर विजय हासिल की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं