विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2018

असम : बीजेपी सांसद की बेटी समेत 19 अफसरों को पुलिस हिरासत में भेजा

गिरफ्तार किए गए लोगों में एसीएस के 13, असम पुलिस सेवा के तीन और सहायक सेवा के तीन अधिकारी शामिल

असम : बीजेपी सांसद की बेटी समेत 19 अफसरों को पुलिस हिरासत में भेजा
प्रतीकात्मक फोटो.
  • असम में नौकरी के लिए पैसा लेने का मामला
  • भाजपा सांसद आरपी शर्मा की बेटी पल्लवी शर्मा भी गिरफ्तार
  • 19 लोगों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया
गुवाहाटी: विशेष अदालत ने असम में नौकरी के लिए पैसा लेने के मामले में भाजपा सांसद आरपी शर्मा की बेटी सहित 19 लोगों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. 

गिरफ्तार किए गए लोगों में असम सिविल सर्विसेज (एसीएस) के 13, असम पुलिस सेवा के तीन और सहायक सेवा के तीन अधिकारी शामिल हैं. अदालत ने 2016 बैच के 19 अधिकारियों को 11 दिन की हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने 14 दिन की हिरासत की मांग की थी. 

यह भी पढ़ें : असम में भर्ती घोटाला: बीजेपी सांसद आरपी शर्मा की बेटी गिरफ़्तार

एपीएस अधिकारियों में गुलशन दाओलागपू , भार्गव फूकन और पल्लवी शर्मा हैं. पल्लवी शर्मा असम से भाजपा के लोकसभा सदस्य आरपी शर्मा की बेटी हैं. 

VIDEO : सांसद आरपी शर्मा की बेटी गिरफ्तार

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daughter Of BJP MP Sent To Police Custody
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com