विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आप नेताओं को जमानत मिलने को सत्य की जीत बताया

गुजरात में किसानों की आवाज बने राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य को जमानत मिलना अरविंद केजरीवाल ने सच की जीत बताया है.

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आप नेताओं को जमानत मिलने को सत्य की जीत बताया
अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली:

गुजरात के किसानों की आवाज उठाने पर कई महीनों से जेल में बंद राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य लोगों को जमानत मिलने को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे सच की जीत बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर गुजरात की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि सत्यमेव जयते. उन्होंने कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज बने आम आदमी पार्टी के नेता राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य को कोर्ट से जमानत मिलन सच की जीत है.

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज दबाने के लिए भाजपा ने जुल्म और साजिश का सहारा लिया था, लेकिन वो कोर्ट में बेनकाब हो गया. उन्होंने कहा कि ये गुजरात और किसानों के सम्मान की लड़ाई है और हम इसे जीत कर रहेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि सत्यमेव जयते. उन्होंने कहा कि गुजरात में किसानों की आवाज बने राजूभाई करपड़ा और प्रवीण राम सहित सभी साथियों को जमानत मिलना सच की जीत है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई गुजरात के किसानों के सम्मान की है, गुजरात के सम्मान की है और इसे हम जीतकर रहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriiwal, Gujarat News, Aap Leader
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com