विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

अरविंद केजरीवाल और अरुण जेटली की मुलाकात पर अजय माकन का तंज- बदले-बदले से मेरे सरकार नज़र आते हैं..वाह केजरीवाल जी वाह

कांग्रेस नेता अजय माकन ने इन तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए तंज कसा है,  'बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं. वाह केजरीवाल जी वाह! क्या पुरानी दिखावटी कुश्ती का ड्रामा ख़त्म?' अजय माकन ने आगे लिखा कि कभी नितिन गडकरी ने गोवा चुनाव से पहले केजरीवाल को मदद करने वाला बताया था.

अरविंद केजरीवाल और अरुण जेटली की मुलाकात पर अजय माकन का तंज- बदले-बदले से मेरे सरकार नज़र आते हैं..वाह केजरीवाल जी वाह
डिनर के दौरान की तस्वीरें
  • अरविंद केजरीवाल ने दिया था डिनर
  • जीएसटी काउंसिल की बैठक मिले थे दोनों नेता
  • अजय माकन ने कसा तंज
नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली  पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने डीडीसीए घोटाला का आरोप लगाकर क्या-क्या नहीं कहा. केजरीवाल ने अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार का सीधा आरोप लगाया था और मामला संसद में गूंजा. लेकिन दोनों के बीच तकरार यही नहीं रुकी और मामला  कोर्ट पहुंच गया. जेटली ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि के दो मुकदमे दायर कर रखे हैं. लेकिन गुरुवार की शाम जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक डिनर का आयोजन किया जिसमें वह जेटली के साथ बैठे नजर आए.  जब तस्वीरें सामने आईं तो चर्चा का विषय बन गईं. तस्वीरों में दोनों ही नेता काफी खुश होकर एक-दूसरे से गर्मजोशी से मुलाकात कर रहे हैं. कांग्रेस नेता अजय माकन ने इन तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए तंज कसा है,  'बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं. वाह केजरीवाल जी वाह! क्या पुरानी दिखावटी कुश्ती का ड्रामा ख़त्म?' अजय माकन ने आगे लिखा कि कभी नितिन गडकरी ने गोवा चुनाव से पहले केजरीवाल को मदद करने वाला बताया था.
 
अदालत में खुलेआम राम जेठमलानी ने अरुण जेटली से किया जवाब तलब, 'महानता' पर उठाए सवाल

गौरतलब है कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल, नितिन गडकरी पर भी आरोप लगा चुके हैं और गडकरी ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया था. बाद में इस मामले में केजरीवाल को इस मामले में माफी मांगनी पड़ी थी. जेटली के साथ ही अरविंद केजरीवाल नितिन गडकरी से भी गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते नजर आए.
nitin and arvind

आपको बता दें अरुण जेटली के मानहानि के मुकदमे में अरविंद केजरीवाल के वकील रहे राम जेठमलानी ने आरोप लगा दिया कि उनके क्लाइंट ने ही जेटली के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के लिए कहा था और इसके बाद जेठमलानी ने बीच में ही मुकदमा लड़ना छोड़ दिया. अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने पर अरुण जेटली ने एक और मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया था.
वीडियो : डीडीसीए के मामले में एलजी से भी हो चुकी केजरीवाल की जंग
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Jaitley, Arvind Kejeriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com