पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के पीछे एक साजिश की बू आ रही है. साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या आप मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं. ममता बनर्जी ने आगे कहा कि ED ने उस व्यक्ति के यहां छापा मारा है जो मेरा इनकम टैक्स फ़ाइल करता है. TMC उम्मीदवार देबाशीष कुमार के यहां IT ने 16 घंटे तक छापेमारी की और उन्हें चुनाव प्रचार करने की इजाज़त नहीं दी. हम केस दर्ज करेंगे. हम उन्हें बख्शेंगे नहीं.
सीएम ममता ने आगे कहा कि आज मेरे सुरक्षा प्रभारी के यहां भी छापेमारी हो रही है, क्या आप मेरी हत्या या जान लेने की योजना बना रहे हैं? क्योंकि आप जानते हैं कि बंगाल जीतने का आपके पास यही एकमात्र तरीका है. मुझे मारने की कोशिश करके देख लीजिए. CPIM के सभी कार्यकर्ता अब BJP में शामिल हो गए हैं. उन्होंने भी मुझे मारने की कोशिश की थी.
जब ममता बनर्जी ने भवानीपुर से 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, तो उन्होंने चार अलग-अलग धर्मों के चार व्यक्तियों को अपना प्रस्तावक चुना था. मिराज उन्हीं व्यक्तियों में से एक थे.
निवर्तमान विधायक और राशबिहारी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार देबाशीष कुमार के आवास और ससुराल पर भी एक साथ आयकर विभाग ने छापा मारा. सुबह से ही एल्गिन रोड स्थित मिराज के आवास पर भी आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है.
यह भी पढ़ें: बंगाल में बीजेपी की 'साइलेंट स्ट्रैटजी' क्या है? '5 M' जिनपर टिका है इस बार का चुनाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं