विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2011

राइट टू रिजेक्ट पर पीएम को चिट्ठी लिखेंगे अन्ना

मीटिंग के पहले दिन टीम अन्ना ने राइट टू रिजेक्ट यानि जनता को अपने चुने हुए नेता को हटाने के अधिकार के लिए लड़ाई का ऐलान किया।
रालेगन सिद्धि: रालेगण सिद्धी में टीम अन्ना की कोर कमेटी की बैठक रविवार को भी जारी रहेगी। मीटिंग के पहले दिन टीम अन्ना ने राइट टू रिजेक्ट यानि जनता को अपने चुने हुए नेता को हटाने के अधिकार के लिए लड़ाई का ऐलान किया। अन्ना हजारे इसके लिए प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखने वाले हैं। चिट्ठी में अन्ना पीएम से राइट टू रिजेक्ट के अलावा भूमि अधिग्रहण में ग्राम सभा की भूमिका और सिटिजन चार्टर पर राय मांगेंगे। टीम अन्ना के अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली जाकर वो राइट टू रिजेक्ट के मसले पर निर्वाचन आयुक्त से भी मिलेंगे। टीम अन्ना अरुणा राय से भी उनके लोकपाल पर खुली बहस को तैयार दिखी।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अन्ना हजारे, सांसद, रिजेक्ट, Anna, Right, Reject
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com