महाराष्ट्र के अमरावती जिले में नेशनल हाइवे पर हुए ट्रक और सूमो के बीच हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई।
मुंबई:
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। ट्रक और सूमो के बीच ये भिड़ंत हुई जिसमें सूमो में सवार 13 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। घटना में घायल तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर है जिन्हें अमरावती के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। दरअसल, अमरावती से नागपुर के बीच सड़क को 4 लेन में बदलने का काम शुरू है जिसकी वजह से अक्सर इस रोड पर जाम लगा रहता है। लोगों का आरोप है ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने सूमो के टक्कर मारी जिसकी वजह से ये भयानक हादसा हुआ।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमरावती, 14 लोगों की मौत, ट्रक, सूमो