लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के चुनाव से पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह ने NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार की जमकर आलोचना की.अमित शाह ने ओडिशा की नवीनबाबू सरकार को झोलाछाप सरकार करार दिया. इंटरव्यू के दौरान अमित शाह ने महाप्रभु जगन्नाथ के रत्नभंडार (Amit Shah On Jagannath Ratna Bhandar) की गुम चाबी के रहस्य का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि रत्नभंडार की चाबी रहस्यमयी ढंग से गुम होने का मामला सहस्यमयी ही रह गया. इसे सबके सामने आना चाहिए, क्यों कि यह श्रद्धा का विषय है. कोर्ट की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन श्रद्धा के मुद्दे को सार्वजनिक करना जरूरी है.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चाबी गुम होने पर जांच आयोग बना. इस बीच नकली चाबी बनाए जाने की भी बात सामने आई. अगर नकली चाबी बनाई भी गई है, तो इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है. रत्नभंडार खुला या नहीं खुला, ओडिशा सरकार ने इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. इसे लेकर जांच भी बिठाई गई, लेकिन पिछले 7 साल से जांच रिपोर्ट तक सार्वजनिक नहीं की गई है. शाह ने कहा कि महाप्रभु का रत्नभंडार जगन्नाथ जी के दुनियाभर में फैले हुए भक्तों की श्रद्धा का विषय है. इस तरह के श्रद्धा के विषयों को रहस्यमय नहीं रखा जाना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार
देश के गृहमंत्री ही नहीं उनसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ओडिशा में जगन्नाथ जी के रत्नभंडार की खोई हुई चाबी का जिक्र कर चुके हैं. पीएम मोदी ने कहा था कि जगन्नाथ मंदिर सुरक्षित नहीं है. रत्नभंडार की चाबी पिछले 6 साल से गायब है, इसको तमिलनाडु भेजे जाने की बात भी पीएम ने कही थी.
क्या है जगन्नाथ मंदिर की खोई हुई चाबी का मामला?
हिंदू धर्म के चार धामों में से एक माने जाने वाले जगन्नाथ मंदिर का जब निर्माण हुआ, उस दौरान वहां एक रत्नभंडार भी बनाया गया था. यह वो जगह है, जहां पर दीनों देवों जगन्नाथ, बालभद्र और उनकी बहन सुभद्रा को भक्तों और कई राजाओं द्वारा चढ़ाए गए गहने रखे गए हैं. जानकारी के मुताबिक इन गहनों की कीमत करोड़ों और अरबों में है. रत्न भंडार का बाहरी हिस्सा तो खुला है लेकिन भीकर हिस्से की चाबी पिछले 6 साल से गायब है.
ये भी पढ़ें-बंगाल में ममता को कितना झटका देंगे, ओडिशा में कितनी सीटें जीतेंगे अमित शाह ने बता दिया नंबर | पूरा इंटरव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं