विज्ञापन

सपा का बस चले तो घरों को जाति में गिन ले.... लोकसभा में अमित शाह Vs अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि अमित शाह ने गैरसंवेधानिक होने की बात कही. हो सकता है कि उन्होंने धर्म की बात कही हो. लेकिन पूरा देश आधी आबादी को आरक्षण चाहता है. मैं ये जानना चाहता हूं कि क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में नहीं आतीं?

सपा का बस चले तो घरों को जाति में गिन ले.... लोकसभा में अमित शाह Vs अखिलेश यादव
जनगणना को लेकर सपा पर बरसे अमित शाह.
  • अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि देश की जातीय जनगणना का काम पहले ही शुरू हो चुका है और जारी है
  • गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनगणना में जाति का कॉलम शामिल किया गया है और यह पूर्ण जातीय जनगणना होगी
  • उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की मांग को संविधान के खिलाफ बताते हुए इसे गैरसंवैधानिक कहा
नई दिल्ली:

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर लोकसभा में अखिलेश यादव के जनगणना से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव ने पूछा कि जनगणना क्यों नहीं हो रही. मैं सदन के माध्यम से देश की जनता को बताना चाहता हूं कि जनगणना का काम शुरू हो चुका है और जारी है. शाह ने कहा कि अखिलेश ने कहा कि वह जातीय जनगणना की मांग करेंगे. तो उनको बता दें कि सरकार जाति की जनगणना करने का फैसला ले चुकी है. जाति के साथ ही जनगणना हो रही है. 

अमित शाह ने कहा कि धर्मेंद्र यादव कह रहे हैं कि कॉलम नहीं है. उनको ये मालूम होना चाहिए कि अभी घरों की गिनती हो रही है. घरों की कोई जाति नहीं होती. सपा का बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दे.  उनके ये कहते ही सदन में हूटिंग शुरू हो गई. अखिलेश यादव ठहाके लगाने लगे.वहीं धर्मेंद्र यादव अपनी सीट से उठने लगे. तभी अखिलेश ने उनको बैठने का इशारा किया. शाह ने कहा कि जब व्यक्तियों की, नागरिकों की जनगणना होगी, तब उसमें जाति का कॉलम रखा है. मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये जनगणना जातीय जनगणना के साथ ही होने वाली है. 

मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण पर क्या बोले अमित शाह? 

धर्मेंद्र यादव ने मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण वाले सवाल पर अमित शाह ने कहा कि ये बात एकदम गैर संवैधानिक है. हमारा संविधान किसी भी तरह के धर्म के आधार पर आरक्षण की बिल्कुल भी मंजूरी नहीं देता है. अमित शाह ने एसपी की उस मांग पर भी पलटवार किया जिसमें मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण देने की मांग की गई थी. गृह मंत्री ने कहा कि धर्म के आधार पर मुस्लिमों को किसी तरह का आरक्षण संविधान के खिलाफ होगा.

क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में नहीं आतीं?

अखिलेश ने कहा कि अमित शाह ने गैरसंवेधानिक होने की बात कही. हो सकता है कि उन्होंने धर्म की बात कही हो. लेकिन पूरा देश आधी आबादी को आरक्षण चाहता है. मैं ये जानना चाहता हूं कि क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में नहीं आतीं? उनके सवाल का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि सपा सारी टिकटें मुस्लिम महिलाओं को दे दे, इसमें हमें कहां आपत्ति है.

ये भी पढ़ें- LIVE:131वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पेश हुआ, पक्ष में 207 वोट, 126 सांसदों ने किया विरोध

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Caste Census, Amit Shah, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav Caste Census
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com