विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के ट्रस्ट में अमित शाह और CM योगी को भी शामिल किया जाए: विहिप

विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस ट्रस्ट में शामिल किया जाना चाहिए.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के ट्रस्ट में अमित शाह और CM योगी को भी शामिल किया जाए: विहिप
अयोध्या राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल
अयोध्या:

अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इसी बीच विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस ट्रस्ट में शामिल किया जाना चाहिए. विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बुधवार को एक बार फिर उम्मीद जताई कि ट्रस्ट राम मंदिर का निर्माण रामजन्मभूमि न्यास द्वारा तैयार डिजाइन के अनुरूप ही करेगा. न्यास अयोध्या के कारसेवकपुरम में वर्ष 1990 से कलाकारों और शिल्पकारों के लिए कार्यशाला चला रहा है. इसमें कलाकारों ने कई पत्थरों और खंभों पर कलाकृतियां उकेरी हैं, इस उम्मीद के साथ कि जब भी राम लला का मंदिर बनेगा तो इन्हें उसमें लगाया जाएगा.

अयोध्या फैसले के बाद मुस्लिम धर्मगुरु इकबाल अंसारी बोले- अगर सरकार हमें जमीन देना चाहती है तो...

कार्यशाला के प्रभारी 79 वर्षीय अन्नू भाई सोमपुरा ने बताया कि रामजन्मभूमि न्यास की योजना के मुताबिक मंदिर 268 फुट लंबा, 140 फुट चौड़ा और शिखर तक 128 फुट ऊंचा होगा. इसमें कुल 212 खंभे होंगे. शर्मा ने उम्मीद जताई कि नए ट्रस्ट में न्यास का भी कोई प्रतिनिधि होगा. उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस ट्रस्ट में शामिल करना चाहिए. राम मंदिर ट्रस्ट का गठन सोमनाथ ट्रस्ट की तर्ज पर होना चाहिए".

Ayodhya Verdict: अयोध्या के फैसले पर बोले असदुद्दीन ओवैसी- हम पर कृपा करने की जरूरत नहीं

VIDEO: अयोध्या मामला: निर्मोही अखाड़ा देगा पुनर्विचार याचिका?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Yogi Aadityanath, BHP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com