विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2024

हाईकोर्ट से जमानत के बाद भी जेल में कटी अल्लू अर्जुन की रात, आज होगी रिहाई

अल्लू अर्जुन पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थियेटर में बिना बताए पहुंचे थे. एक्टर की एक झलक पाने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई थी. इसमें कई लोग जख्मी हो गए थे, जबकि एक महिला की मौत हो गई थी.

हाईकोर्ट से जमानत के बाद भी जेल में कटी अल्लू अर्जुन की रात, आज होगी रिहाई
हैदराबाद:

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘पुष्पा 2' के प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी. इससे पहले दिन में हैदराबाद की एक अदालत ने अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था.

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बावजूद अभिनेता को जेल में ही रात गुजारनी पड़ी, क्योंकि जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिली थी. वहीं, आज तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो सकते हैं.

तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को राहत देते हुए तेलंगाना हाईकोर्ट ने कहा कि अल्लू अर्जुन को जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार है और अभिनेता होने के कारण इसे नहीं छीना जा सकता.

अल्लू अर्जुन क्या है आरोप
अल्लू अर्जुन पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थियेटर में बिना बताए पहुंचे थे. एक्टर की एक झलक पाने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई थी. इसमें कई लोग जख्मी हो गए थे, जबकि एक महिला की मौत हो गई थी.

शुक्रवार को एक्टर के साथ क्या-क्या हुआ?
अल्लू अर्जुन के लिए आज का दिन भारी था. एक्टर को उनके घर से दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया. लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया. एक्टर ने हाईकोर्ट में अपील की थी. 5 बजे उन्हें हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत भी मिल गई.

एक्टर ने गिरफ्तारी के तरीके पर उठाए थे सवाल
अल्लू अर्जुन ने इससे पहले अपनी गिरफ्तारी के तरीके पर सवाल उठाए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने दावा किया है कि पुलिस ने नाश्ता खत्म नहीं करने दिया. कपड़े भी बदलने नहीं दिए गए. उन्हें बेडरूम से गिरफ्तार किया गया.

संध्या थियेटर में क्या हुआ था?
आरोप है कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अपनी फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर पर बिना बताए पहुंचे थे. उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई थी. ऑटोग्राफ लेने के चक्कर में धक्का-मुक्की हुई. इस दौरान भगदड़ मच गई. एक-दूसरे पर गिरने से कई लोग जख्मी हो गए थे. जबकि एक महिला की दबने से मौत हो गई थी. इस घटना के बाद अधिकारियों ने संध्या थिएटर के मैनेजमेंट, एक्टर अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allu Arjun, Pushpa 2, Allu Arjun Bail, Allu Arjun Net Worth, Allu Arjun Films, Allu Arjun Arresting Video, Sandhya Theatre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com