कोरोनावायरस संक्रमण के चलते बंद किए गए देश के सभी स्मारकों को 6 जुलाई से खोला जाएगा. केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. ऐसा बताया जा रहा है कि इन स्मारकों को सुरक्षा के सभी प्रबंधों के साथ खोला जाएगा. इस लिस्ट में वो स्मारक और इमारतें भी शामिल हैं जो पुरातत्व विभाग और संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आते है. यानि की 6 जुलाई से लालकिला, ताज महल समेत सभी स्मारकों को खोला जाएगा. आपको बता दें कि 17 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानि एएसआई ने 3400 से ज्यादा स्मारकों को बंद कर दिया था. लेकिन बाद में एएसआई के अधीन 820 धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया था. अब 6 जुलाई से बाकी स्मारक भी खुल जाएंगे. हालांकि राज्य सरकार अपने यहाँ कोरोना के केस देखते हुए फैसला ले सकती हैं कि उन्हें ये स्मारक खोलना है या नहीं
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
सांची (मध्यप्रदेश),पुराना किला (दिल्ली),खजुराहो (विश्व धरोहर) के प्रतीकात्मक चित्र।मैने @MinOfCultureGoI @ASIGoI के साथ निर्णय लिया है कि आगामी ६जुलाई से सभी स्मारकों को पूर्णसुरक्षा के साथ खोले जा सकता है @PMOIndia @JPNadda @incredibleindia @tourismgoi @MinOfCultureGoI @BJP4MP pic.twitter.com/opPzj5Mg7l
— Prahlad Singh Patel (@prahladspatel) July 2, 2020
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले 16 मार्च रात करीब पौने 9 बजे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने घोषणा की थी कि कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए संस्कृति मंत्रालय ने पुरातत्व विभाग के सभी टिकट वाले स्मारक एवं अन्य सभी,संग्रहालय 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इस बीच 25 मार्च को ही पीएम मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया. जो 4 चरणों में चला. इसके बाद 1 जून को अनलॉक 1 के तहत कुछ क्षेत्रों में कामकाज को छूट दी गई थी. जिनमें धार्मिक स्थलों को भी खोला गया था.
इसके बाद अब 1 जुलाई से अनलॉक2 के तहत देश में आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरु किया जा रहा है तो इसी फेहरिस्त में 6 जुलाई से इन पर्यटक स्थलों और स्मारकों को खोले जाने का निर्णय लिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं