भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केदारनाथ धाम मार्ग पर भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अगले 2-3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम आनेवाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि "मौसम ठीक होने तक यात्री एक ही स्थान पर रहे और रुक-रुक कर यात्रा करें. सभी यात्री अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करें."
उन्होंने आगे कहा कि केदारनाथ धाम में इस समय लगातार बर्फबारी हो रही है और यात्रा को नियंत्रित किया जा रहा है. सोनप्रयाग से सुबह 10:30 बजे के बाद यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं है. सभी तीर्थयात्रियों से अपेक्षा की कि वे मौसम ठीक होने पर ही केदारनाथ की यात्रा शुरू करें.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस सप्ताह केदारघाटी में मौसम खराब रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अलर्ट पर राज्य सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन को फिलहाल बंद कर दिया है.
यह भी पढ़ें :
- कर्नाटक चुनाव में भ्रष्टाचार नहीं, बेरोजगारी है सबसे बड़ा मुद्दा : NDTV-CSDS सर्वे
- मुख्तार अंसारी के भाई और BSP सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द
इससे पहले मौसम विभाग द्वारा 29 अप्रैल तक बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किए जाने की वजह से राज्य सरकार ने रविवार को केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण 30 तारीख तक के लिए बंद कर दिया था. जबकि ऋषिकेश, गौरीकुंड, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग सहित कई जगहों पर यात्रियों को वहीं ठहरने को कहा था.
बता दें इस यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम से हुई है.
Video : दिल्ली समेत कई प्रदेशों में बेमौसम की बारिश ने लोगों और किसानों की परेशानी बढ़ाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं