श्रीरामचरित मानस पर टिप्पणी करने की वजह से इन दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस बीच खबर ये आ रही है कि समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर अपने पार्टी सहयोगी स्वामी प्रसाद मौर्य से नाखुश हैं. सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव मौर्य से काफी नाराज हैं और पार्टी की तरफ से इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा सकती है.
अखिलेश यादव के अलावा पार्टी के कई विधायक भी मौर्य के बयान से खुद को दूर रख रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक कई विधायकों ने फोन पर अखिलेश यादव से बात की है. सपा एमएलसी के विवादित बयान को लेकर पार्टी में भारी असंतोष है. समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को महाकाव्य रामायण पर आधारित रामचरितमानस में विशेष जातियों और संप्रदायों पर लक्षित "अपमानजनक टिप्पणियों और कटाक्ष" को हटाने की मांग करने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एएनआई से बात करते हुए, सपा नेता ने कहा, "मुझे रामचरित्रमानस के साथ कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसके कुछ हिस्सों में विशेष जातियों और संप्रदायों पर अपमानजनक टिप्पणियां और कटाक्ष हैं और उन्हें हटा दिया जाना चाहिए."साथ ही उन्होंने आगे दावा किया कि तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस में दलित समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्द हैं. उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मौर्य के बयान पर समाजवादी पार्टी की आलोचना की.
यूपी बीजेपी प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, 'स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त हैं. अखिलेश यादव को स्पष्ट करना चाहिए कि यह उनकी पार्टी का विचार है या स्वामी प्रसाद का निजी विचार है.' समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान उनके निजी विचार हैं न कि पार्टी का बयान. एएनआई से बात करते हुए रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि उनका बयान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंच गया है और आने वाले दिनों में ऐसे बयानों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी.
ये भी पढ़ें : राजस्थान में तीन चौथाई बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाएगी: जेपी नड्डा
ये भी पढ़ें : दिल्ली सहित उत्तर भारत में होगी बारिश, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के आसार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं