                                            मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद कसाब ने जिंदाल के पकड़े जाने की खबर सुनते ही चौंकते हुए कहा, जिंदाल कब पकड़ा गया? गिरफ्तारी के समय उसके साथ कोई और भी था?
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                मुंबई: 
                                        मुंबई को दहलाने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब ने जब लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू जिंदाल के भारतीय अधिकारियों के गिरफ्त में आने की खबर सुनी, तो हैरान रह गया। 2008 के मुंबई हमले के दौरान जिंदा पकड़ा गया
कसाब पाकिस्तानी नागरिक है। उसे मौत की सजा सुनाई जा चुकी है और उसने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर रखी है। महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला जिंदाल भी मुंबई हमले का आरोपी है।
दिलचस्प बात यह है कि मुंबई में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों को जिंदाल ने हिन्दी सिखाई थी और उससे हिन्दी सीखने वालों में कसाब भी शामिल था। कसाब फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है।
जेल के सूत्रों के मुताबिक जिंदाल के पकड़े जाने की खबर सुनते ही कसाब ने चौंकते हुए कहा, जिंदाल कब पकड़ा गया? क्या वह अकेला था? गिरफ्तारी के समय उसके साथ कोई और भी था? कसाब ने यह भी जानना चाहा कि क्या जिंदाल को मुंबई लाया जाएगा और उसे इसी जेल में रखा जाएगा।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        Ajmal Kasab, Abu Jundal, Jundal, 2008 Mumbai Attacks, 26/11 Mumbai Attack, कसाब, अजमल कसाब, अबू जिंदाल, मुंबई आतंकी हमला, 26/11 मुंबई हमला