विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

इराक में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले, 300 से ज्यादा आतंकी ढेर

इराक सेना के विमानों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों को निशाना बनाकर दर्जनभर हवाई हमले किए. इन हमलों में आईएस के कई ठिकाने नष्ट हो गए और लगभग 306 आतंकवादी भी मारे गए.

Also Read in
इराक में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले, 300 से ज्यादा आतंकी ढेर
  • आईएस के ठिकानों पर दर्जनभर हवाई हमले किए गए
  • आईएस के कई ठिकाने नष्ट हो गए
  • लगातार किए जा रहे हैं आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले
बगदाद: इराक सेना के विमानों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों को निशाना बनाकर दर्जनभर हवाई हमले किए. इन हमलों में आईएस के कई ठिकाने नष्ट हो गए और लगभग 306 आतंकवादी भी मारे गए. खुफिया मीडिया कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, खुफिया रिपोर्टों के आधार पर 11 से 16 सितंबर के बीच आईएस के ठिकानों पर 42 हवाई हमले किए गए, जबकि पूर्वी सीरिया के मयादीन क्षेत्र में आईएस की चौकियों पर कुल छह हवाई हमले किए गए.

इराकी प्रधानमंत्री ने कहा, IS द्वारा पकड़े गए भारतीयों के बारे में अभी कुछ नहीं पता

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से बताया कि अकाशत क्षेत्र में आईएस के 29 ठिकानों पर बमबारी की गई, जिसमें आईएस के 120 आतंकवादी ढेर हो गए. इराक के जेट लड़ाकू विमानों ने मयादीन में छह ठिकानों पर भी हवाई हमले किए, जिसमें दर्जनभर आतंकवादी मारे गए और तीन वाहन नष्ट हो गए.
इस्लामिक स्टेट ने ली लंदन ट्रेन हमले की जिम्मेदारी, ब्रिटेन ने आतंकी खतरे का लेवल बढ़ाया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Strike, Iraq, Terroist Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com