हरियाणा में फरीदाबाद के कुछ स्थानों पर सोमवार को वायु गुणवत्ता “बहुत खराब“ श्रेणी में रही जबकि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद तथा हरियाणा के गुड़गांव में हवा की गुणवत्ता “खराब“ श्रेणी में दर्ज की गई. ये शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आते हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली से सटे चारों जिलों में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर भी काफी ज्यादा था. वायु गुणवत्ता शून्य से 50 के बीच ‘अच्छी', 51 से 100 तक ‘संतोषजनक', 101 से 200 तक ‘मध्यम', 201 से 300 तक ‘खराब', 301 से 400 तक ‘बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' मानी जाती है.
सीपीसीबी के रात नौ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फरीदाबाद में कुछ स्थानों पर “बहुत खराब“ था लेकिन व्यापक तौर पर “खराब“ श्रेणी में रहा. आंकड़ों के अनुसार, गुड़गांव, गाजियाबाद और गौतबुद्धनगर में एक्यआई “खराब“ श्रेणी में रहा.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
VIDEO:खबरों की खबर: प्रदूषण बढ़ने के जिम्मेदार आप?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं