एयर इंडिया नए मेन्यू के साथ यात्रियों को लुभाने की कोशिश करेगी
नई दिल्ली:
- एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार के मुताबिक सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बिजनेस और फर्स्ट क्लास के यात्रियों के लिए इसे लागू किया जाएगा.
- इसके बाद एयर इंडिया की योजना घरेलू उड़ानों पर मॉकटेल और क्षेत्रीय व्यंजनों को पेश करने की है. यदि यह सफल रहता है, तो इसे इकनॉमी श्रेणी में भी लागू किया जाएगा.
- यह नया मेन्यू संभवत: सर्दियों की समयसारिणी से लागू किया जाएगा, जो अक्टूबर अंत से शुरू होता है.
- पिछले सप्ताह तैयार रूपरेखा के अनुसार एयरलाइन की योजना प्रीमियम श्रेणी के यात्रियों के लिए बेहतर छुरी, कांटा या कटलरी भी लाने की है.
- इसके अलावा एक सुझाव यह भी आया है कि यात्रियों को उनकी पसंद का भोजन दिया जाए. इसके बारे में सूचना यात्रा से दो दिन पहले जुटाई जाएगी.
- इसके अलावा एयरलाइन 28 देशों के शेफ को रिफ्रेशर ट्रेनिंग की भी तैयारी कर रही है.
- एयरलाइन का कहना है कि ये शेफ भारतीय अंदाज भूल रहे हैं. प्रवक्ता ने बताया कि नया मेन्यू तैयार होने के बाद इसे यहां सितंबर में एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा. (इनपुट भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Air India, Air Travel, Air India Menu, Premium Passengers