विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2025

विमान हादसे में मारे गए सभी शव के पोस्टमार्टम पूरे, 10 मेडिकल स्टूडेंट की भी हुई पहचान

एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे.

विमान हादसे में मारे गए सभी शव के पोस्टमार्टम पूरे, 10 मेडिकल स्टूडेंट की भी हुई पहचान
ईंधन जलने से लगी आग ने बचाव अभियान को बेहद कठिन बना था.
अहमदाबाद:

अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 265 शव सिविल अस्पताल पहुंच चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक सभी बॉडीज का पोस्टमार्टम हो चुका है और अब उनको सुरक्षित रखने की तैयारी की जा रही है. पायलट, को-पायलट और 1 क्रू मेंबर के शव की पहचान हो चुका है. यही नहीं इस हादसे में 10  मेडिकल स्टूडेंट के शवों की भी पहचान हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक 200 यात्रियों के परिजनों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं और 72 घंटे में इन्हें शवों से मिलाने की प्रक्रिया पूरी होगी. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी के फ़ोरेंसिक जांच की जाने बाद ही शव सौंपें जाएंगे.

भूकंप के बाद अहमदाबाद में देखे इतने शव 

विमान दुर्घटना के बाद पूरे अहमदाबाद में शोक की लहर है. पीड़ितों की मदद के लिए अहमदाबाद के लोग आगे आ रहे हैं. NDTV से बात करते हुए एविसब्रिज से विधायक अमित भाई शाह ने कहा, भूकंप के बाद अहमदाबाद में इतने शव निकले.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया का विमान गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान के गिरने से मेडिकल कॉलेज की तीन इमारतें बुरी तरह प्रभावित हुईं, जिनमें एक मेस हॉल भी शामिल है, जहां एमबीबीएस के कई छात्र भोजन कर रहे थे. आग की वजह से अस्पताल के कर्मचारियों के आवास वाली पांच मंजिला दो इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचाय.  इमारतें पूरी तरह से काली हो गईं.

Latest and Breaking News on NDTV

विमान के मलबे के बड़े-बड़े टुकड़े दुर्घटनास्थल पर बिखरे पड़े है, जिनमें टूटी हुई धातु, मुड़ी हुई बीम और चारकोल के अवशेष शामिल थे, जो काले पड़ चुके खोल में तब्दील हो चुके थे. विमान के पंख का एक बड़ा टुकड़ा जमीन पर पड़ा हुआ है. विमान का पिछला हिस्सा कॉलेज के मेस की इमारत में फंसा रह गया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

सिविल अस्पताल में 265 शव लाए गए

गुजरात पुलिस, अग्निशमन विभाग और कई आपातकालीन एजेंसियों के कर्मियों वाली बचाव टीम देर रात तक काम पर लगी रहीं.  पुलिस ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद शहर के सिविल अस्पताल में 265 शव लाए गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान का तापमान ईंधन जलने के कारण इतना अधिक था कि किसी को बचा पाने की कोई गुंजाइश ही नहीं थी. विमान के अंदर 1.25 लाख लीटर ईंधन था. विमान गर्म हो गया था, इसलिए किसी को भी बचाने की गुंजाइश नहीं थी. इस त्रासदी के बाद पूरा देश गहरे सदमे में है. शाह ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmedabad Air India Plan Crash, Air India Plan Crash, Plan Crash Post-mortem, Medical Students Plan Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com